रायपुर-रायपुर में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलद है कि, उन्हें अब पुलिस का भी खौफ नहीं रहा।राजधानी में चाकू बाजी की घटनाएं थम नही रही है,लगभग रोज चाकूबाजी में किसी की मौत की घटना सामने आते रहती है,।चाकूबाजी से कोई घटना स्थल पर दम तोड़ता है,कोई घायल होकर अस्पताल में पहुंचता है जहा उसकी मौत हो जाती है ,ऐसी ही एक और खूनी वारदात को रायपुर में अंजाम दिया गया है, यहां आमासिवनी बस्ती में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।…
जानकारी के मुताबिक, पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद तीन बदमाशों ने मिलकर युवक सुकृत खांडे की बेरहमी से हत्या ) कर दी, युवक की खून से साणे इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास उर्फ हड्डी, विनोद उर्फ विक्की और एक 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

