Homeछत्तीसगढ़भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई.सुबह बाइक रैली निकली ,शाम को...

भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई.सुबह बाइक रैली निकली ,शाम को भगवान की शोभा यात्रा 

भगवान परशुरामचौक पर हुई महाआरती.जातिश बाजी  भ की गई

तिल्दा नेवरा-तिल्दा-नेवरा में आज ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही परशुराम भवन में मेले जैसा माहौल देखने को मिला, जहां समाज के हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।”अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में सुबह भगवान परशुराम जी का 11 जोड़ो के द्वरा अभिषेक का विशेष पूजा अर्चना कर महाआरती की गई । इस मौके पर महिलाओ के द्वारा भजन कीर्तन किया गया। सुबह 10 बजे इस परशुराम भवन से भव्य बाइक रैली निकाली कई,रैली में समाज के उत्साही युवक हाथो में भगुवा ध्वज लेकर जयकारे लगते चल रहे थे । परशुराम भवन से शुरू हुई बाइक रेली .सुभाष चौक .अग्रसेन  चौक,गुरुनानकचौक,हेमू कलानी चौक.दिनदयल चौक से स्टेशन चौक होते हुए पशुराम भवन में आकर समाप्त हुई । रैली का कई स्थानों पर स्वागत किया गया, रैली में सत्यप्रकाश शर्मा दीपक शर्मा, डब्बू भाई ,विनय शर्मा ,बालकिशन शर्मा, केदार शर्मा, अवतार शर्मा, ,शुभम पाण्डे ,सुमन शर्मा .मनीष शरमा ,नवयुवक मंडल अध्यक्ष, रितेश शर्मा ओम शर्मा शुभम शर्मा मोहित शर्मा मोहित शर्मा विपुल शर्मा देवव्रत शर्मा त्रिलोक शर्मासहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल थे ।

शाम को परशुराम भवन से भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ निकली गई ।शोभा  यात्रा में समाज के लोग भगवान के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते हुए चल रहे थे। उनके साथ रावत नाच वालों की टोलियां नाचते हुए चल रही थी । भगवान परशुराम की जीवंत झाकी  एक सजे रथ पर विराजमान थी l शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होकर परशुराम भवन में आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में समाज के प्रमुखों ने शोभायात्रा में शामिल होकर एकता का संदेश दिया।

यात्रा के समापन पर परशुराम चौक में भगवान की महाआरती की गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।महा आरती के बाद परशुराम चौक पर जोरदार आतिश बाजी की गई । इस मौके पर पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला।”कार्यक्रम के अंत में भवन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का समाज की ओर से सम्मान कर शाल श्रीफल भेंट किया गया कुल मिलाकर तिल्दा-नेवरा में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय रंग में रंग दिया।”शोभा यात्रा में समाज के अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा, शंकर लाल शर्मा, विनय शर्मा ,कृष्णकांत मिश्रा, बैजू शर्मा,केदार शर्मा, नारायण शर्मा,ओम मिश्रा सुरेश शर्मा, डब्बू शर्मा ,,दिनेश शर्मा, महेंद्र शर्मा श्रीमती नूतन शर्मा, बबीता शर्मा निशा संदीप शर्मा,आदि विशेष रूप से शामिल हुए रात को भोजन भोजन भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल होकर भजन प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments