छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है .जिले के बड़े साल्ही गाव में अज्ञात हमलावरों ने घर घुसकर एक 60 साल के बुजुर्ग राम राय को पेट्रोल बम से उड़ा दिया। 14 अक्टूबर की देर रात हमलावरों ने पहले बुजुर्ग को खाट से बांधा और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। फिर बाहर से पेट्रोल बम फेंककर भाग निकले। विस्फोट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जा रहा है।वारदात दामाद द्वारा किए जाने का शक है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बड़े साल्ही निवासी राय राम (60 साल) बीती रात अपनी पत्नी पार्वती (59 साल) के साथ घर में मौजूद थे। 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे दो हमलावर मुंह में कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे।युवकों ने राम सिंह के घर घुसकर उसे खाट से बांध दिया। घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और घर में बम फेंक दिया।हमलावर युवकों द्वारा बम फेंके जाने के बाद घर के अंदर जबरदस्त विस्फोट हुआ और इसकी चपेट में आकर राय राम की मौके पर मौत हो गई।वही उसकी पत्नी पार्वती गंभीर रूप से झुलस गई।विस्फोट से घर का बड़ा हिस्सा जल गया। घायल पार्वती को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में रायपुर रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर देर रात थाना प्रभारी मुनाफ पटेल की टीम मौके पर पहुंची। सुबह कोरिया SP रवि कुर्रे भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही परिवारजनों से बात की। SP रवि कुर्रे ने बताया कि वारदात में दामाद के शामिल होने का शक है।
बताया जाता है राय सिंह की बेटी ने कानपुर, उत्तरप्रदेश के युवक से इंटर कास्ट मैरिज की थी। युवक ड्राइवर का काम करता है। जबकि युवक ने एक अन्य शादी भी की थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद था। दोनों के बीच विवाद हुआ तो युवती अपने घर आ गई थी। वह ससुराल से कुछ सामान भी ले आई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि करीब चार महीने पहले युवक ससुराल पहुंचा और अपना सामान वापस मांगते हुए विवाद किया था। उसने अपने साले राघव पर छर्रे वाली बंदूक से गोली भी चला दी थी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं पकड़ा जा सका।
पुलिस को इस घटना में भी उसके शामिल होने का शक है, क्योंकि और किसी से मृतक परिवार के विवाद की जानकारी नहीं मिली है। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। युवक पेशे से ड्राइवर है और एक जगह नहीं रहता है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। उसके पकड़े जाने के बाद पूछताछ में ज्यादा जानकारी मिल सकेगी।

