Homeछत्तीसगढ़बीजेपी ने सोशल मीडिया पर जारी किया ‘रैंप सॉन्ग’, कांग्रेस पर साधा...

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर जारी किया ‘रैंप सॉन्ग’, कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के विकास संबंधी बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो ‘रैंप सॉन्ग’ जारी किया है। इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कांग्रेस के कई नेताओं को चश्मे में दिखाया गया है। वीडियो के जरिए बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस के नेताओं को हर चीज ‘इटली वाले चश्मे’ से दिखाई देती है।

वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आवाज के रूप में संवाद आता है—“इटली वाला चश्मा से देखते हैं।” इसके जरिए बीजेपी ने कांग्रेस पर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। सॉन्ग में महतारी वंदन योजना, विकास कार्यों और सरकार की विभिन्न योजनाओं को भी वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिखाते हुए उनके सामने एक लाइन भी दिखाई गई है—“कान तुम्हारे बंद है, डालो उसमें तेल… दिमाग थोड़ा स्लो है।” इसके अलावा वीडियो के अलग-अलग हिस्सों में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया गया है।

बीजेपी ने इस रैंप सॉन्ग के माध्यम से कांग्रेस के विकास संबंधी बयानों पर पलटवार करते हुए प्रदेश की मौजूदा सरकार के कार्यों को सामने रखने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर जारी यह वीडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments