कवर्धा। कवर्धा क्षेत्र में सड़क पर बैठे गौवंशों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में 6 गौवंशों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे गौ सेवकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर धरना देकर विरोध जताया।
गौ सेवकों का कहना है कि सड़कों पर आवारा गौवंशों के बैठे रहने से आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं। वाहनों की चपेट में आने से लगातार गौवंशों की दर्दनाक मौत हो रही है। उन्होंने प्रशासन से गौवंशों को सड़कों से हटाकर सुरक्षित व्यवस्था करने और हादसों पर रोक लगाने की मांग की है।

