Homeछत्तीसगढ़बाबू खेमानी के बाद अब गोवा नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस ने ऑनलाइन...

बाबू खेमानी के बाद अब गोवा नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़

भिलाई : गोवा सहित विभिन्न राज्यों से संचालित अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टे के जरिए 5 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन करने वाले 5 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गोवा, रायपुर, दुर्ग सहित विभिन्न राज्यों से फर्जी सिम, म्यूल अकाउंट मंगाकर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध सट्टा संचालन कर रहा था।

गोवा में रहकर चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि म्यूल अकाउंट की कार्रवाई के दौरान पूर्व में पकड़े गए 6 आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि गोवा में रहकर कुछ युवक ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे हैं।  वे इन अकाउंट्स का उपयोग लेनदेन के लिए कर रहे थे। इसके बाद दुर्ग पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यहां से 2 आरोपियों को पकड़ा और उन्हें ही पॉइंटर बनाकर गोवा भेजा, जहां रेड मारकर 3 और आरोपियों को धर दबोचा गया।

पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि रोजाना लाखों रुपये का लेनदेन होता था और आईपीएल सीजन में करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी इंटरनेट, व्हाट्सएप कॉल, इंस्टाग्राम कॉल, म्यूल अकाउंट और फर्जी सिम के माध्यम से संपर्क में रहकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। इन सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments