तिल्दा नेवरा -भाजपा सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जाने और शहर में पेट्रोल-डीजल की दिक्कत तथा महंगाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.रविवार को ब्लाक कांग्रेस कमिटी के द्वरा तुलसी रोड पर स्थित पेट्रोल पम्पो के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी के विशेष उपस्थिति में आयोजित विरोध में प्रदर्शनकार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कमी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आम जनता को लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा का काम और कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार इस समस्या को संभालने में नाकाम रही हैं। लोगों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि महंगाई का बोझ लगातार आम लोगों पर बढ़ता जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के 12 साल के शासन में महंगाई दोगुनी हो गई है। उनके मुताबिक ईंधन, सब्जियां, दूध, एलपीजी और सीएनजी जैसी जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ी हैं, लेकिन लोगों को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर टिप्पणी करते कहा पेट्रोल और डीजल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने के बाद किया गया।उसके बाद भी पेट्रोल-डीजल की कमी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आम जनता को लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा का काम और कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने कहा सरकार को पहले से पेट्रोल डीजल के किल्लत की जानकारी थी बावजूद तैयारी नही की गई । इसी वजह से जनता परेशान है सरकार की कुनीतियों की मार आम जनता को भुगतनी पड़ रही है. पहले रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए, और फिर डीजल पेट्रोल के दामों में इजाफा कर दिया गया है. ऊपर से महंगाई की मार से जनता पहले से ही त्रस्त है. और कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।
कांग्रेस पार्षद किरण बाला छाबडिया ने कहा आज महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है. गैस के बढ़ाये गये दामों से आम जनता पहले से ही परेशान थी, उसके बाद पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि करके सरकार ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है. बावजूद बेफिक्र प्रधानमंत्री अपने विदेश दौरे पर व्यस्त हैं जबकि पुरे देश में पेट्रोल-डीजल की कमी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आम जनता को लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है,
जन विरोधी नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन तिल्दा में किया गया आम जनता से संवाद कर भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर किया जा रहा है आज सारा देश महंगाई की मार एवं समस्याओं से त्रस्त हो चुका है इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू,जिला कोशाध्य्श मोती हिंदूजा, के कृष्णा मूर्ति, देवेंद्र वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, ओम ठाकुर, सुनील सोनी, राम गिडलानी गोवर्धन यदु , राजेश कोटवानी,देवा टंडन, सोनू मारखंडे ,कैलाश गांधी, niraj राठी ,रतन चंद निषाद, सूरज अहिरवार, नानक छाबरिया ,दिलीप देवांगन, गजानंद वर्मा, जितेंद्र सेन, पूना राम वर्मा, डिगेश्वर वर्मा, गुलाब यदु, सालिक राम मंडावी,माखन साहू , आदि कांग्रेस साथी उपस्थित रहे

