Homeछत्तीसगढ़पत्थलगांव के घोघरा डैम में मां-बेटी की डूबने से मौत, मृत महिला...

पत्थलगांव के घोघरा डैम में मां-बेटी की डूबने से मौत, मृत महिला 8 माह की गर्भवती थी

जशपुर-जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके के ग्राम  बालाझार स्थित घोघरा डैम में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां नहाने के दौरान डैम के गहरे पानी में डूबने से 8 माह की गर्भवती महिला और उसकी 8 वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई। वहीं दूसरी बेटी ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई और गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

दरअसल, तमता निवासी सुकांती तिग्गा उम्र 32 वर्ष अपनी दो बेटियों के साथ रविवार दोपहर बालाझार के घोघरा डैम में नहाने और कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान उनकी छोटी बेटी मीनाक्षी तिग्गा गहरे पानी में चली गई। बेटी को डूबता देख मां सुकांती उसे बचाने के लिए आगे बढ़ीं, लेकिन दोनों पानी के गहराई में फंस गईं। देखते ही देखते मां और बेटी डैम में डूब गईं। घटना के दौरान मौजूद बड़ी बेटी आराधना तिग्गा ने साहस दिखाते हुए किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई और दौड़ते हुए गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण डैम की ओर पहुंचे। घटना की सूचना सरपंच द्वारा तत्काल पत्थलगांव पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन  शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद गहरे पानी से मां-बेटी के शव बाहर निकाले गए। इस हादसे में मृतका के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति इमानवेल तिग्गा सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments