Homeछत्तीसगढ़फोनिक्स पोल्ट्री फार्म में हड़ताल ..शोषण के खिलाफ जुटे मजदूरों ने दिया...

फोनिक्स पोल्ट्री फार्म में हड़ताल ..शोषण के खिलाफ जुटे मजदूरों ने दिया धरना

तिल्दा नेवरा -तिल्दा मुख्यालय से लगे ग्राम मानपुर टैंक के पास स्थित फोनिक्स पोल्ट्री फार्म में मजदूरों अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है . बुधवार को बड़ी संख्या में महिला पुरुष हड़ताल में शामिल होकर पोल्ट्री फार्म गेट के सामने    प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए है .उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, वे हड़ताल पर डटे रहेंगे। हड़ताल कर रहे मजदूरों ने पोल्ट्री फार्म प्रबंधन पर मनमानी व शोषण का करने का आरोप लगाया है.

फिनिक्स पोल्ट्री फार्म मूलत जबलपुर की कंपनी है .लगभग 10 सालो से यहां पोल्ट्री फार्म का संचालन कर रही है. यहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय मजदूरो के साथ बेमेतरा जिला और जबलपुर के मजदूर कार्यरत है . बाहर से आकर काम करने वाले मजदूरों के रहने की व्वस्था पोल्ट्री फार्म में अंदर ही की गई है.लेकिन हड़ताल में साथी मजदूरो के साथ वे धरने पर बैठे .

बताया जाता है की यहाँ काम करने वाले मजदूरो से निर्धारित से अधिक समय तक  काम कराया जाता है .बावजूद मजदूरो को कम मजदूरी दी जाती है.विरोध करने पर काम से निकलने की धमकी दी जाती है .बताया तो यह भी जा रहा है कि .यहा नाबालिगो से भी काम कराया जाता है .हड़ताल में शामिल मजदूरों ने  बताया कि स्कूल आने-जाने के लिए उनके बच्चों को मुर्गी वाली गाड़ी में ले जाया जाता है.जबकि मुर्गी गाडी में असहनीय बदबू रहती है ,यहां डॉक्टर की भी भारी कमी है.

मजदूरों ने बताया कि प्रबंधन के द्वारा कम मजदूरी दिए जाने की शिकायत श्रम विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई है. साथ ही एसडीएम तिल्दा और तहसीलदार को भी जानकारी समय-समय पर दी गई, बावजूद अधिकारियों ने हमारी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया .मजदूरों का आरोप है कि सभी अधिकारी पोल्ट्री फार्म के प्रबंधन से बंधे हुए हैं उनको निश्चित तारीख को लिफाफा पहुंचा दिया जाता है.. मजदूरों ने बताया कि जो सुविधा उन्हें मिलनी चाहिए उन्हें   उससे वंचित रखा जाता है

नियम अनुसार पोल्ट्री फार्म के मजदूरों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण, उचित वेतन,काम करने के घंटे निर्धरित है  सुरक्षा उपकरण जैसे मास्क, ग्लव्सपीनेका साफ पानी , शौचालय, आराम करने की जगह (हेल्थकेयर) और रहने की उचित व्यवस्था दिए जाने का प्रवधान है , ताकि वे बीमारियों से बच सकें और ठीक से काम कर सकें, क्योंकि अमोनिया और धूल जैसी चीज़ें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं।लेकिन ऐसी कोई सुविधा नही दी जाती है .

बुधवार को भारतीय जनता मजदूर यूनियन ट्रेड तिल्दा ब्लॉक अध्यक्ष भरत वर्मा ने हड़ताल स्थल पर  पहुंचकर मजदूरों का समर्थन किया.. मजदूरों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हमारी हड़ताल जारी रहेगी.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments