Homeछत्तीसगढ़पीसीसी चीफ के बयान पर अरुण साव का तंज,बोले PCC चीफ ने...

पीसीसी चीफ के बयान पर अरुण साव का तंज,बोले PCC चीफ ने कांग्रेसियों को जनता को लूटने का दिया है आदेश

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेसियों को 18 घंटे जनता को लूटने का आदेश दिया है। दरअसल पदभार के बाद बैज ने कांग्रेसियों से कहा था कि हमें 18-18 घंटे काम करना है। अब इसी बयान पर साव ने तंज कसा है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रविवार को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया से विभिन्न मुद्दों को लेकर बात की। इस दौरान साव ने कहा-पौने पांच साल कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने का काम किया है। अब मुझे लगता है कि वे(दीपक बैज) वही कह रहे होंगे कि कांग्रेस के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ की जनता को 18 घंटा लूटेंगे।

साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की बेहतरी के लिए हमेशा कार्य किया है और आगे भी लगातार काम करती रहेगी। केंद्र की मोदी सरकार भी लगातार योजना बनाकर कार्य कर रही है। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2023 में बनेगी, तब और अच्छे से किसानों की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से आए युवाओं और संविदा कर्मचारियों ने अरुण साव से मुलाकात भी की। इस दौरान युवाओं ने बताया कि उन्हें किस तरह से सरकारी नीतियों की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संविदा कर्मचारियों ने बताया कि हम लगातार हड़ताल कर रहे हैं। मगर हमारी मांग पर कांग्रेसी गंभीर नहीं है। हमारा दमन किया जा रहा है। इस मुलाकात के दौरान अरुण साव ने हर मुमकिन मदद करने का आश्वासन दिया। यह भी कहा कि घोषणापत्र में संबंधित वर्गों के मुद्दे शामिल किए जा रहे हैं। जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी तो इन मामलों पर न्याय संगत कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments