Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़पहली बार मस्जिदों में फहराएगा तिरंगा:वक्फ बोर्ड का फैसला.तिरंगा नहीं फहराएगा तो...

पहली बार मस्जिदों में फहराएगा तिरंगा:वक्फ बोर्ड का फैसला.तिरंगा नहीं फहराएगा तो पाकिस्तानी समझा जाएगा..

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की सभी मदरसों, मस्जिदों और दरगाहों में तिरंगा फहराया जाएगा। सोमवार को इसे लेकर राज्य वक्फ बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं। निर्देश जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन मस्जिदों में तिरंगा नहीं फहराया जाएगा उन्हें पाकिस्तानी माना जाएगा।इसके साथ उन्होंने कहा कि सभी मस्जिदों को तिरंगा फहराने के बाद फोटो भेजनी होगी।

छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण होगा। इसे लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने प्रदेश के सभी मुतवल्लियों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में लिखा गया है कि 79वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के परिसर या मेन गेट पर तिरंगा फहराया जाए।

सलीम राज ने कहा कि जिन मस्जिदों में इस आदेश का पालन नहीं किया जाएगा उन्हें देश का गद्दार माना जाएगा। प्रदेश के 3287 मस्जिदों में तिरंगा फहराना अनिवार्य होगा। वहीं, किस मस्जिद ने तिरंगा फहराया और किसने नहीं इसकी मॉनिटरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य की 3287 मस्जिद, मदरसों और दरगाहों को तिरंगा फहराकर वक्फ बोर्ड के पोर्टल पर फोटो अपलोड करना होगा। उन्होंने कहा कि फोटो के नीचे जगह और किस समय तिरंगा फहराया गया है यह लिखकर अपलोड करना है।

तिरंगा हमारा मान सम्मान अभियान का प्रतीक है। राष्ट्रीय पर्व मनाना चाहिए राष्ट्रीय पर्व के लिए हर मस्जिद के मुताबाली को दिशा निर्देश दिया गया है की मस्जिदों के परिसर या मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण होना चाहिए क्योंकि तिरंगा का सम्मान नहीं करेंगे तो देश का सम्मान नहीं करेगा ऐसे लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं है देश के आजादी के पीछे सबका योगदान रहा है तो तिरंगा फहराने में क्या तकलीफ जब तिरंगा से प्यार नहीं तो देश से भी प्यार नहीं है ऐसे लोग देश के साथ गद्दारी करते हैं इसलिए ध्वजारोहण होना चाहिए

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने मस्जिदों में तिरंगा फहराने के आदेश पर कहा कि  मुस्लिम समुदाय द्वारा प्रदेश की  मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में ध्वजारोहण नहीं किया जाता। इसलिए राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने और भाईचारे के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित यह लेटर राज्य के समस्त मूतवल्ली मस्जिद मदरसा और दरगाहों के लिए भेजा गया है,ब्यूरो रिपोर्ट VCN टाइम्स

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments