Homeछत्तीसगढ़पंचतत्व में विलीन हुए मीसाबंदी शत्रुघन वर्मा :गार्ड ऑफ ऑनर के बाद...

पंचतत्व में विलीन हुए मीसाबंदी शत्रुघन वर्मा :गार्ड ऑफ ऑनर के बाद किया अंतिम संस्कार

तिल्दा नेवरा

तिल्दा नेवरा विकासखंड के ग्राम मोह्गाव निवासी मीसाबंदी शत्रुघन वर्मा 73 का निधन हो गया..उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके गाव मोह्गाव  के मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और परिजनों को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज सौंपा गया। शनिवार को माईनर अटेक आने से उनका निधन हो गया था”’ 

स्वर्गीय शत्रुघ्न लाल वर्मा 1975 में इमरजेंसी के दौरान 19 महीने तक जेल में रहे, 1977 में जनता पार्टी सरकार बनने के बाद उनककी  रिहाई हुई .सीधे सरल स्वभाव के धनी समाज सेवा से जुड़े शत्रुघ्न लाल वर्मा नेवरा ज्ञान गंगा स्कूल का संचालन करते थे ..उनके निधन की खबर मिलने के बाद उनके गांव में लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और स्वर्गीय शत्रुघ्न लाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री वर्मा के पुत्र मोहित वर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी उसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था शनिवार को अचानक उसे माइनर अटैक आया जिसे वे  सहन नहीं कर पाए।

उनका अंतिम संस्कार रविवार को  सम्मान के साथ उनके गृह ग्राम मोहगांव में किया गया। अंतिम संस्कार केपहले  राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ाकर उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया .और सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज को  परिजनों को सोपा गया। इस दौरान जिला प्रशासन के नियमानुसार परिजनों को अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की गई इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी गणमान्य  नागरिक उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments