Homeछत्तीसगढ़तेज रफ्तार पिकअप,गड्ढे में गिरी 2 महिलाओं की मौत

तेज रफ्तार पिकअप,गड्ढे में गिरी 2 महिलाओं की मौत

मोहला-मानपुर -मोहला-मानपुर जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है…बताया जा रहा है कि बीटेझर और पैंदुर के बीच ग्रामीणों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई…
और सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी…हादसा इतना भयानक था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि करीब 13 लोग घायल हो गए हैं…

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है,आए दिन रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गवां रहें है। आज भी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी है । इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई घायल है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई…स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी…सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया…घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है…वहीं दोनों मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है…हादसा बीटेझर और पैंदुर के बीच हुआ है। दुर्घटना इतना भयानक था कि हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी…ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया…जिसके चलते यह बड़ा हादसा हो गया…फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है…पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है…इस हदे के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहा है—क्या तेज रफ्तार पर लगाम लग पाएगी…?

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments