हत्या को सामान्य मौत दिखाने की थी तैयारी, लेकिन पड़ोसियों की सूचना से खुला राज… आरोपी बेटा हिरासत में
तिल्दा नेवरा .इंदर कोटवानी .
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात तिल्दा-नेवरा से सामने आई है…जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।इतना ही नहीं… जब पत्नी अपने ससुर को बचाने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।हत्या के बाद आरोपी बेटे ने पूरे मामले को सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी भी कर ली थी… लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता से उसका प्लान फेल हो गया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 4 का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक संतु कोठारी रात में अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका बेटे राजू के साथ विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने लाठी उठाकर अपने ही पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेरहमी से की गई पिटाई में संतु सतनामी की मौके पर ही मौत हो गई।इस दौरान जब आरोपी की पत्नी अपने ससुर को बचाने सामने आई तो आरोपी ने उस पर भी लाठियां बरसा दीं, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद आरोपी बेटे ने हत्या को छुपाने की कोशिश की और पिता की मौत को सामान्य बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। लेकिन रात में हुई इस वारदात की भनक आसपास के लोगों को लग गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

