रायपुर में जोरा फाटक के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, अधेड़ रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच कर रही है।

