Homeछत्तीसगढ़झीरम घाटी कांड की 13वीं बरसी...कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

झीरम घाटी कांड की 13वीं बरसी…कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

तिल्दा नेवरा

सोमवार को तिल्दा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर झीरम घाटी नक्सली हमले की 13 वीं बरसी पर नक्सली हमले  में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं और जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सल हमले में शहीद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल,महेन्द्र कर्मा, उदय मुदलियार, योगेंद्र शर्मा सहित अनेक नेतागण और सुरक्षा बलों के जवान शहीद हो गए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने  शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।और  दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस  दौरान कांग्रेस ने एक बार फिर झीरम कांड की जांच और न्याय का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए.

कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने कहा कि झीरम घाटी की घटना को 13 साल बीत चुके हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने इस घटना को छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रदेश के इतिहास का एक काला अध्याय बताया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने गृहमंत्री के इस दावे पर भी टिप्पणी की कि नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब यह देखना होगा कि सरकार आत्मसमर्पण कर लौटे नक्सलियों के पुनर्वास, उनके रहने की व्यवस्था, बच्चों की शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए क्या कदम उठाती है।

आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा,मोती हिंदूजा, नीरज राठी, गोवर्धन यदु, मुरली मनोहर वर्मा, दिलीप देवांगन,श्याम वाधवा, लाला शर्मा, दानी राम साहू, नवीन अग्रवाल, आदि कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments