तिल्दा नेवरा क्षेत्र में हुए बहुचर्चित जितेंद्र पाल हत्याकांड में तीन साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्याकांड पुरानी रंजिश का नतीजा था, जिसमें मृतक जितेंद्र पाल को चाकू से 22 से 23 वार कर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने आरोपी फेन्टा उर्फ फिरन्ता पारधी, मनोज उईके और ईशु उईके को पकड़ लिया है।
पुलिस के अनुसार, पिछले तीन साल से ये आरोपी दूसरे राज्यों में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। हत्याकांड का मास्टर माइंड रवि उईके पहले ही जबलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था और उसे रायपुर पुलिस के हवाले किया गया। जांच में सामने आया कि मृतक जितेंद्र पाल ठेकेदारी का काम करता था और पुराने विवाद के कारण इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया।

