छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बिरला थाना क्षेत्र के करही गांव में देर रात खौफनाक वारदात सामने आई है…पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलन कश्यप के घर में घुसकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की…हमले में उनके 19 साल के बेटे आयुष कश्यप को सिर और सीने में गोलियां मारी गईं…जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई…वहीं छोटा बेटा आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल है…जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है…
..
बताया जा रहा है कि रात करीब 12:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे…सबसे पहले माता-पिता को कमरे में बंद किया…और फिर बच्चों पर बरसा दी गोलियां…घर में सो रहे तीनों भाई-बहन को निशाना बनाया गया…बहन प्रेरणा कश्यप इस पूरी घटना की चश्मदीद गवाह हैं…
प्रेरणा के मुताबिक…हमलावर सीधे कमरे में आए…पहले आयुष को गोली मारी…फिर छोटे भाई पर भी फायरिंग की :वारदात के बाद आरोपी घर से मोबाइल और कैश लूटकर फरार हो गए…
परिवार ने इस हत्या के पीछे रेत कारोबार की दुश्मनी का शक जताया है…बताया जा रहा है कि आयुष हाल ही में रेत के कारोबार में सक्रिय हुआ था…और इसी को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है…
एसएसपी उमेश कुमार कश्यप के मुताबिक…बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है…मौके पर साइबर और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है…सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं…पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है…और कॉल डिटेल्स के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है…
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विकास कश्यप और जयजयपुर विधायक बालेश्वर साहू मौके पर पहुंचेऔर परिवार से मुलाकात की…
इस वारदात के बाद से पूरा करही गांव दहशत में है…एक के बाद एक सवाल खड़े हो रहे हैं—क्या यह सिर्फ लूट थी… या फिर सोची-समझी साजिश? जांजगीर-चांपासे VCN टाइम्स की रिपोर्ट..

