Homeछत्तीसगढ़जन्मदिन पर सनातन संस्कारों और सेवा का संदेश

जन्मदिन पर सनातन संस्कारों और सेवा का संदेश

जन्मदिन पर गूंजा सनातन संस्कारों का संदेश, दीप प्रज्वलित कर मनाया उत्सव
हवन-पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार और महाआरती के बीच मनाया जन्मदिवस
अदिति बघमार ने सेवा, संस्कृति और सकारात्मकता को बनाया जन्मदिन का संकल

गौरखेड़ा। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अदिति बघमार ने अपना जन्मदिवस वैदिक परंपराओं, आध्यात्मिक आस्था और सेवा भाव के साथ मनाया।
इस अवसर पर सद्गुरु धाम आश्रम में विधिवत हवन-यज्ञ, पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार, सहस्रनाम-जाप एवं महाआरती का आयोजन किया गया। जन्मदिन के अवसर पर मोमबत्ती बुझाने के बजाय दीप प्रज्वलित कर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और सकारात्मकता का संदेश दिया गया।

आयोजन में परिवारजनों, रिश्तेदारों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठजनों, साथी कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं और शुभचिंतकों ने पहुंचकर श्रीमती बघमार को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के पश्चात भोजन-प्रसादी एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया।

पूज्य साध्वी दीदी श्री अनंतेश्वरी जी के पावन सानिध्य और वैदिक मंत्रोच्चार से आयोजन का वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना रहा। इस दौरान संदेश दिया गया कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि ईश्वर स्मरण, आत्मचिंतन और समाज एवं जरूरतमंदों की सेवा के संकल्प का भी अवसर है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments