छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा से 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का डरा देने वाला मामला सामने आया है . मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियतकी इस शर्मनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची के साथ रेप किसने किया है अभी पता नही चल सका है।इस वारदात के कुछ देर पहले बच्ची घर के पास ही थी
.अचानक गायब हो गई बाद में घायल अवस्था में मिली परिजन बच्ची को देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है , घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है और लोगों में गहरा गुस्सा देखा जा रहा है।

