Homeछत्तीसगढ़चाकू की नोक पर ट्रक चालक से लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

चाकू की नोक पर ट्रक चालक से लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

लूट की रकम, मोबाइल, चाकू और बाइक बरामद; अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच

तिल्दा-नेवरा-तिल्दा क्षेत्र में राहगीरों और ट्रक चालकों को चाकू की नोक पर धमकाकर लूटपाट करने वाले चार आरोपियों के एक गिरोह  को तिल्दा-नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम 4,500 रुपए, Redmi मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू और प्लेटिना मोटरसाइकिल सहित कुल 59,500 रुपए का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य लूट, चोरी और आपराधिक घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार ग्राम भरौली, थाना नरही, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) निवासी सुनील राम वर्तमान में रायपुर के रांवाभाठा में रहकर नारायण मूर्ति ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक का काम करता है। 26 अगस्त को वह ट्रक क्रमांक CG 04 PP 5250 में जांजगीर-चांपा से लोहा लोड कर ग्राम कोनारी स्थित रामदूत इस्पात कंपनी पहुंचा था। कंपनी के बाहर ट्रक खड़ा कर वह केबिन में सो गया।

आधी रात को केबिन में घुसे बदमाश

27 अगस्त की रात करीब 2 बजे चार आरोपी ट्रक के केबिन का कांच खोलकर अंदर घुस गए। आरोपियों ने चालक को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद उसकी जेब में रखे 4,500 रुपए नकद और करीब 5,000 रुपए कीमत का Redmi मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान आरोपी एक-दूसरे को साहिल, सोनू और वीरू नाम से पुकार रहे थे। आरोपियों में से एक द्वारा प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QY 6670 का इस्तेमाल किया गया था।

कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाया मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल तिवारी एवं एसडीओपी विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल, आरोपियों के हुलिए, वारदात में प्रयुक्त वाहन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी शुरू की।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम संदिग्धों तक पहुंची। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चाकू, 4,500 रुपए नकद, Redmi मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

ये चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अकबर पारधी (23), निवासी जलसों, सोनू मांडवी (21), निवासी खमरिया, साहिल उइके (18), निवासी जलसों, तीनों थाना तिल्दा-नेवरा तथा वीरू पारधी, निवासी देवगांव, थाना खरोरा, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के साथ ही अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी पड़ताल कर रही

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments