Homeशिक्षाtilda,चंद्रमा पर पहुंचा भारत का चंद्रयान-3, सभी को दें इस गौरवपूर्ण क्षण...

tilda,चंद्रमा पर पहुंचा भारत का चंद्रयान-3, सभी को दें इस गौरवपूर्ण क्षण की बधाई, ‘चंदा मामा’ अब नहीं रहे दूर के

तिल्दा नेवरा -Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करना हर भारतीय के लिए गौरांवित कर देने वाला पल है. देशभक्ति की लहर रग-रग में दौड़ रही है. इस खास अवसर पर वीसीएनके पाठक परिवारों अपने  परिचितों को ये बधाई संदेश भेजा है .

भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर गया है. यह ऐतिहासिक क्षण हर भारतवासी के लिए गर्व से भर देने वाला है. चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा पर कदम रखने के साथ ही भारत (India) अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. इसके साथ ही, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भी बन चुका है. चंद्रयान-3 की सफलता से देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है. भारत की इस उपलब्धि पर आप भी अपने मित्रों, परिचितों और नाते-रिश्तेदारों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग की बधाई देते हुए कुछ खास शुभमाकमना संदेश भेजे है ,

चंद्रयान-3 की सफलता पर  शुभकामना संदेश देते तिल्दा के शरद कोटवानी ने कहा …

मिल गई राखी,
मेरे मामा को आज
भेजी है जो मां ने प्रेम से,
विक्रम के साथ

चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई  !

M.P.के कोतमा से कुंजू राजानी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर शुभकामना संदेश देते लिखा है ..

हम सबका था विश्वास
इसलिए हम हो गए कामयाब,
चांद पर हो गई सॉफ्ट लैंडिंग
दुनिया ने कहा जीता हिंदुस्तान.

चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई  !

छ.ग,कोरबा से विनय अग्रवाल  ने चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई देते ये पंक्तिया लिखी है   !

मंगल पर तो पहले पहुंचे थे
अब चांद विजय भी कर लिया,
हर भारतवासी खुश है
जब चंद्रयान लैंडिंग कर गया.

चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई  !

चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई देते हुए जयपुर राजस्थान केआयांश त्रिवेदी ने इस तरह ख़ुशी का इजहार किया है  !

इसरो ने कर दिखाया है
चांद पर भारत का झंडा लहराया है,
चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराकर
भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठाया है.

चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई  !

.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments