श्री गोपाल गौशाला से होगा शुभारंभ, गौ संरक्षण और जनजागरण का दिया जाएगा संदेश
राजिम/नयापारा।श्री गोपाल गौशाला, नयापारा राजिम के तत्वावधान में रविवार 28 जून 2026 को ‘गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान’ एवं ‘गौ ग्राम जनजागरण अभियान’ का आयोजन किया गया है । अभियान का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे श्री गोपाल गौशाला से होगा, जिसके बाद गौ माता के रथ के साथ भव्य जनजागरण यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी।
यात्रा सदर रोड होते हुए गंज रोड सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण, गौ सेवा तथा समाज में गौ माता के प्रति सम्मान और जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें नागरिकों से गौ संरक्षण के समर्थन में सहभागिता का आग्रह किया जाएगा।
आदि शक्ति गौ माता सेवा समिति, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दास जी साहू ने समस्त गौ भक्तों, धर्मप्रेमियों, नगरवासियों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गौ ग्राम जनजागरण अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से गौ संरक्षण के प्रति जनचेतना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

