Homeछत्तीसगढ़खैरागढ़ के सीएएफ बटालियन कैंप में जवान की गोली लगने से मौत

खैरागढ़ के सीएएफ बटालियन कैंप में जवान की गोली लगने से मौत

पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है.

खैरागढ़: जिले के अंतिम छोर पर बसे घाघरा गांव से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां स्थित सीएएफ बटालियन कैंप में तैनात एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई है.

यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जिसने पूरे कैंप में हड़कंप मचा दिया है. घटना के बाद आनन फानन में घायल जवान को जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल जवान का शव अस्पताल की मरच्यूरी में सुरक्षित रखा गया है.

मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है. परिजनों के खैरागढ़ पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

सूत्रों के अनुसार इस मामले में एक आरोपी के पकड़े जाने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

घटना के बाद से बटालियन कैंप और आसपास के इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. प्रशासन ने इसे संवेदनशील मामला मानते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. आधिकारिक बयान के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाएगा कि जवान ने खुद को गोली मारी है, हादसा हुआ है या फिर किसी और ने जवान पर गोली चलाई है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments