Homeछत्तीसगढ़कवर्धा में पालकी यात्रा के दौरान युवक की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

कवर्धा में पालकी यात्रा के दौरान युवक की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

कवर्धा। पालकी यात्रा के दौरान देर रात एक युवक के साथ भीड़ द्वारा जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। भीड़ के बीच युवक की जमकर पिटाई की गई। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हालांकि युवक के साथ मारपीट किस वजह से की गई, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि पालकी यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक के साथ मारपीट की गई। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत कैसे हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल मारपीट का कारण अज्ञात है और कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments