रायपुर-10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। कल यानी 29 अप्रैल को दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी होंगे। इसका ऐलान खुद शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं। कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।’
उन्होंने आगे लिखा कि ‘इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ निहित हैं।’

