Homeछत्तीसगढ़आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में प्रवेशोत्सव मनाया गया,

आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में प्रवेशोत्सव मनाया गया,

तिल्दा नेवरा_ डॉ खूबचंद बघेल शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  संतराम वर्मा द्वारा स्वामी आत्मानंद एवं विद्या देवी मां सरस्वती के तैल चित्र की पूजा अर्चना कर किया गया|

,मुख्य अतिथि  ने अपने उद्बोधन में कहा की विद्यार्थी जीवन बहुत महत्वपूर्ण होता है, इस दौरान जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में सीखा जाता है। विद्यालय  एक ऐसा पवित्र स्थान है जहां पर भविष्य निर्माण की कल्पना साकार रूप लेती है । विद्यार्थियो को पूरी लगन से विद्यालय में विद्याअध्यन करना चाहिए। तथा अपने शिक्षको का सम्मान करना चाहिए।कार्यक्रम को प्रधान पाठक श्री टी .पी. शर्मा ने भी संबोधित किया।

प्रवेश उत्सव के पावन अवसर पर विद्यार्थियों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियो को छत्सतीगढ शासन द्वारा प्राप्त निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियो को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया  गया। कार्यक्रम में केवरा वर्मा ,सरस्वती वर्मा, संतोषी वर्मा, सरिता वर्मा ,चंपा वर्मा, विद्या वर्मा ,दीप्ति साहू, सुमन वर्मा, रुचिका साहू ,दुलारी वर्मा ,ठाकुर राम साहू सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments