Homeछत्तीसगढ़आज होगी साय कैबिनेट की बैठक, अहम मुद्दों पर हो सकती है...

आज होगी साय कैबिनेट की बैठक, अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा,

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में एक बार फिर केबिनेट की बैठक  होने जा रही है। जानकारी के अनुसार,आज 15 अप्रैल को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में शुरू होगी।

बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार विभिन्न विभागों के प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए नए निर्णय ले सकती है। खासतौर पर बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में “बस्तर रोडमैप 2.0” के तहत रोजगार सृजन पर विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने और आधारभूत संरचना को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी विचार किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि मंत्रिपरिषद की इस बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, आगामी योजनाओं की रूपरेखा और प्रशासनिक फैसलों पर विस्तार से चर्चा होगी। यह बैठक राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णयों की दिशा तय कर सकती है।

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments