तिल्दा नेवरा
तिल्दा रेलवे स्टेशन में आज उस समय हलचल तेज हो गई जब बिलासपुर रेल मंडल के जीएम तरुण प्रकाश अमृत भारत मॉडल स्टेशन निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। हालांकि जीएम अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे देरी से स्पेशल सैलून से तिल्दा पहुंचे, लेकिन पहुंचते ही उन्होंने सीधे निर्माण स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कांग्रेस, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
तिल्दा रेलवे स्टेशन को अमृत भारत मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने का कार्य जारी है। हलाकि निर्मार्ण की गति काफी धीमी है .इसी निर्माण कार्य के निरीक्षण के लिए आज बिलासपुर रेल मंडल के जीएम तरुण प्रकाश अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तिल्दा पहुंचे।
जीएम तरुण प्रकाश ने निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा और जिला कोषाध्यक्ष मोतीलाल हिंदूजा ने जीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के तिल्दा में ठहराव की मांग की।इस मौके पर कृष्णा मूर्ति, ओम ठाकुर, सुनील सोनी, कैलाश गांधी, जितेंद्र सेन,मौजूद थे रेलवे सलाह कार समिति के संजय भोजवानी सहित कुछ स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों ने यह मुद्दा भी उठाया कि तिल्दा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर पिछले तीन वर्षों से यात्री ट्रेनों का ठहराव नहीं कराया जा रहा है और प्लेटफार्म को मुख्य रूप से कोयला गाड़ियों के लिए उपयोग किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इससे विशेषकर दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।रेल यात्रियों ने ट्रेनों के समय पर संचालन और प्रमुख गाड़ियों के ठहराव की मांग भी जीएम के सामने रखी।जीएम के आगमन को लेकर स्टेशन परिसर में विशेष साफ-सफाई और व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे स्टेशन पूरी तरह चमकता नजर आया।

