Homeछत्तीसगढ़मैथ्स के फॉर्मूले रटने से नहीं, समझने से मिलती है सफलता :...

मैथ्स के फॉर्मूले रटने से नहीं, समझने से मिलती है सफलता : आशुतोष गोपाल

ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा के समर कैंप में रायपुर के प्रसिद्ध मैथ्स गुरु ने बच्चों को दिए आसान टिप्स

तिल्दा नेवरा

तिल्दा। ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा द्वारा आयोजित समर कैंप के आठवें दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष गणित सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायपुर के प्रसिद्ध मैथ्स शिक्षक आशुतोष गोपाल ने बच्चों को गणित विषय को सरल, रोचक और समझदारी से पढ़ने के तरीके बताए।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल फॉर्मूले याद कर लेना ही गणित पढ़ना नहीं कहलाता, बल्कि उसके पीछे के सिद्धांत और उपयोग को समझना जरूरी होता है। यदि मैथ्स को समझकर पढ़ा जाए तो यह सबसे आसान और दिलचस्प विषय बन सकता है।

आशुतोष गोपाल ने बच्चों को फास्ट कैलकुलेशन के लिए 20 तक के पहाड़े, 30 तक के स्क्वायर और 20 तक के क्यूब याद रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और सोमवार व गुरुवार को इनकी पुनरावृत्ति जरूर करनी चाहिए।

उन्होंने प्रतिशत, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज जैसे कठिन माने जाने वाले अध्यायों को बेहद आसान तरीके से समझाया, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा। उन्होंने कहा कि 9वीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम डेढ़ घंटे मैथ्स का अभ्यास करना चाहिए। वहीं 6वीं से 8वीं तक का समय गणित की मजबूत नींव तैयार करने का सबसे महत्वपूर्ण दौर होता है।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने करियर और पढ़ाई से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका आशुतोष सर ने विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के प्रति जितनी जल्दी गंभीरता आती है, सफलता की संभावना उतनी ही अधिक बढ़ जाती है। अच्छी शिक्षा व्यक्ति को बेहतर जीवन, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करती है।

समर कैंप के दूसरे सत्र में बच्चों के लिए ग्रुप डिस्कशन गतिविधि आयोजित की गई। “पर्यावरण सुधार में बच्चों की भूमिका”, “ऑनलाइन स्टडी बनाम ऑफलाइन क्लासेस” और “सोशल मीडिया विद्यार्थियों के लिए अच्छा या बुरा” जैसे विषयों पर बच्चों ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। इस गतिविधि से बच्चों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच और अभिव्यक्ति क्षमता का सुंदर विकास देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments