छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने शराबी पति को पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाकर मार डाला।बताया जा रहा है कि पति रोज शराब पीकर पत्नी से लड़ाई करता था।मारपीट से तंग आकर पत्नी ने साजिश रची औरजिन्दा जलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार लैलूंगा के इंदिरा नगर में 9 जनवरी को एक मकान में जली हुई लाश मिली थी। मृतक की पहचान राजू रजक (45) इंदिरा नगर निवासी के रूप में की गई। मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसका भाई राजू रजक अनिमा एक्का से लव मैरिज की थी, जिनका करीब 14 साल का लड़का भी है।कैलाश रजक ने बताया कि उसका भाई राजू करीब 5 साल से ग्राम सरबकोम्बो में रहता था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा इनके घर आया था।राजू शराब पीने का आदी था,8 फरवरी को भी राजू ने शराब पी थी।दोनों पति-पत्नी रात में झगड़ा कर रहे थे।
कैलाश रजक ने बताया कि दूसरे दिन 9 फरवरी की सुबह पता चला कि इंदिरा नगर में पवन मिंज के नए बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा है,जिसके बाद मौके पर जाकर देखा तो राजू की लाश जली हुई थी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पत्नी अनिमा एक्का (44 साल) से पूछताछ की। उसने साजिश के तहत पति की आग लगाकर हत्या करना कबूल किया।
लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने बताया कि पत्नी अपने पति राजू से तंग आ गई थी। उसने पेट्रोल से आग लगाकर हत्या करने की साजिश रची,फिर पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीद कर लाई। रात में राजू को गांव जाने के बहाने घर से इंदिरा नगर में बन रहे नए मकान में ले गई,जहां गहरी नींद में सो रहे पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।उसके बाद वह तड़फ-तड़फकर जिंदा जल गयाऔर कुछ देर में उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।

