शिक्षा

श्रावण के आखिरी सोमवार को 4 लाख श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन

उज्जैन। श्रावण के आखिरी सोमवार को करीब 4 लाख भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। रविवार रात्रि 2.30 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद सुबह छह बजे तक भक्तों ने चलायमान व्यवस्था से भस्म आरती के दर्शन किए। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा करीब 8 लाख रुपये की लागत से मंदिर के कई प्रवेश द्वारों पर लगे कैमरों में आर्टिफिशियल एनालिटिक्स सिस्टम लगाया है, जो हेड काउंटिंग करता है। कोई भी श्रद्धालु जब कैमरे की इमेजर लाइन के सामने आता है, तो कैमरा एक यूनिक आइडी जनरेट करता है। इसके बाद यूनिक आइडी की काउंटिंग की जाती है, इससे दर्शनार्थियों की संख्या की गणना होती है। यह सिस्टम काफी सफल है और इससे दर्शनार्थियों की काफी हद तक वास्तविक संख्या हमारे सामने आ जाती है।

श्रावण के आखिरी सोमवार पर  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। इसके पहले वे श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर सपरिवार महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचने थे। इसके बाद वे महाकाल की सवारी में भी शामिल हुए थे।

सवारी में सबसे आगे महाकाल मंदिर का प्रतिनिधि रजत ध्वज कर रहा था । पीछे पुलिस का अश्वरोही दल, पुलिस बैंड, सशस्त्र बल की टुकड़ी मार्च पास्ट करते चल रही थी, इसके ठीक पीछे भस्म रमैया भक्त मंडल के सदस्य शिव प्रिय वाद्य झांझ व डमरू की मंगल ध्वनि करते चल रहे थे। इसके बाद भगवान महाकाल की पालकी व अन्य मुखारविंद शामिल रहे। परंपरागत नौ भजन मंडलियां भी सवारी का हिस्सा थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button