छत्तीसगढ़देश विदेश

कैलाश विजयवर्गीय का करीबी बीजेपी नेता. मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या,

इंदौर के विधानसभा क्रमांक 03 की राजनीति में दखल रखने वाले मोनू कल्याणे की गिनती कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास लोगो में होती थी. गोली लगने से घायल मोनू को लेकर उनके साथी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इंदौर में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मोनू मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेहद करीबी थे. घटना शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग इलाके की है. पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते पीयूष और अर्जुन ने मोनूकल्याणे को गोली मारी. फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

इंदौर के विधानसभा क्रमांक 03 की राजनीति में दखल रखने वाले मोनू कल्याणे की गिनती कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास लोगो में होती थी. गोली लगने से घायल मोनू को लेकर उनके साथी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक मोनू कल्याणे शनिवार रातभगवा यात्रा की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पीयूष और अर्जुन नाम के दो युवक बाइक से चिमनबाग चौराहे पर पहुंचे.

दोनों बाइक पर बैठे-बैठे मोनू के साथ कुछ .चर्चा करने लगे. इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकालर मोनू कल्याणे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पीयूष के साथ मौके से फरार हो गया. आरोपियों.चिमनाबाग चौराहे पर मौजूद मोनू के दोस्तों पर भी फायरिंग की, लेकिन वे बच गए. कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर 03 विधानसभा के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय अपने समर्थकों के साथ मोनू के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button