छत्तीसगढ़

भिलाई में आज से ‘फ्लावर शो’ की शुरुआत.:मैत्री बाग में देखने मिलेगी फूल और पौधों की सैकड़ों वेरायटी

भिलाई

भिलाई स्थित मैत्री बाग जू में आज शनिवार से 2 दिवसीय प्लावर शो की शुरुआत होगी यह पहली बार है जब यहां एक दिन की जगह दो दिन का फ्लावर शो आयोजित हो रहा है।

हर साल की तर इस बार भी इस आयोजन में कुछ विशेष आकर्षण को जोड़ा गया है  इस साल इस शो में कुंभ मेले के जैसे दिखने वाली भव्य थ्रीडी रंगोली लोगों को देखने को मिलेगी  ये रंगोली लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा..।

मैत्री बाग प्रभारी एनके जैन ने बताया कि फ्लावर शो का मुख्य उद्देश्य बागवानी के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है…। इसके माध्यम से लोगों को हरियाली, फूलों की खेती और जैव विविधता के महत्व को समझाने का प्रयास किया जाएगा..। इस फ्लावर शो में विभिन्न प्रकार के दुर्लभ और रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी इसमें गुलाब, गेंदा, डहेलिया, जरबेरा, ऑर्किड, लिली, कनेर, गुलमोहर, सूरजमुखी सहित सैकड़ों प्रजाति के फूलों को सजाया जाएगा। इस बार बोनसाई गार्डन, वर्टिकल गार्डन, मेडिसिनल प्लांट्स, किचन गार्डन और ग्रीन वॉल जैसी खास प्रदर्शनियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी..।

फ्लावर शो में पर्यावरण संरक्षण और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए जैविक खेती, ग्रीनहाउस तकनीक और फूलों की खेती से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे…।शो में कुंभ मेले की भव्यता वाली रंगोली आकर्षण का केंद्र होगी.. इस रंगोली को फूलों और प्राकृतिक रंगों से तैयार किया जाएगा.. रंगोली का आकार विशाल होगा..। जिसमें हजारों किलो फूलों और रंगों का उपयोग किया जाएगा इसमें भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को दर्शाया जाएगा…। इस रंगोली को विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा डिजाइन किया जाएगा।

मैत्री बाग प्रबंधन का दावा है  कि इस बार फ्लावर शो में 2 से ढाई लाख लोग शामिल होगे । इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था की गई है। विशेष सुरक्षाबल की तैनाती के साथ ही निगरानी कैमरे लगाए गए है’  भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी अलग अलग व्यवस्था कि गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button