Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट; कम समय में छत्तीसगढ़ के साथ देश-की ज्यादा खबरें

सुपरफास्ट; कम समय में छत्तीसगढ़ के साथ देश-की ज्यादा खबरें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मोहन नगर थाना क्षेत्र के ओमनगर में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए बलात्कार और उसकी हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या के महापापी उसके सगे चाचा को गिरफ्तार किया है.उसने वारदात को अंजाम घर में ही दिया था ..

दुर्ग में बच्ची से रेप के बाद हत्या चाचा निकला हत्यारा

दुर्ग में बच्ची की लाश अंतिम संस्कार के लिए ले जाती हुई मां। बड़ी संख्या में पुलिस बल साथ में है। लोग लगातार हंगामा कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar
सोमवार को जशपुर जिले के दौरे पर आए सीएम साय ने जिले को 63 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने जिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में 59.75 करोड़ रुपये के 22 कार्यों का भूमिपूजन और 3.64 करोड़ रुपये के 5 कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें जय स्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण, छात्रावासों के निर्माण, सामुदायिक भवन, कम्पोस्ट सेंटर और आरआर सेंटर जैसी जनोपयोगी परियोजनाएं शामिल हैं।मुख्यमंत्री
जशपुर जिले को 63 करोड़ रुपये की सौगात,

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने छह साल के बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। मामला जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के बोड़रा गांव का है। यहां रहने वाले डोपेश्वर साहू ने पहले अपने बेटे श्रेयांस की हत्या कर दी और बाद में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

पत्नी ने दरवाजा खोलकर देखा तो रह गई सन्न

छत्तीसगढ़ और झारखंड सीमा क्षेत्र में सक्रिय नक्सली जोनल कमांडर राजेन्द्र सिंह खैरवार उर्फ दिलीप उर्फ विश्वनाथ को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह छत्तीसगढ़ और झारखंड में दर्जनों नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। राजेंद्र खैरवार को पहले भी गिरफ्तार किया गया था और जेल भी भेजा गया था। लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से नक्सली संगठन में सक्रिय हो गया था।

छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर सक्रिय नक्सली जोनल कमांडर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की रिमांड 11 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। अगले 4 दिन EOW के अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। दरअसल, रिमांड खत्म होने के बाद EOW ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां मामले की सुनवाई हुई।इससे पहले, लखमा को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए EOW ने आवेदन लगाया था। जिसके बाद 2 अप्रैल को सुनवाई के बाद कोर्ट ने कवासी लखमा को 7 अप्रैल तक कस्टोडियल रिमांड पर भेजा था।

शराब घोटाला केस…लखमा की 11 अप्रैल तक बढ़ी रिमांड

सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश सरकार के साथ जुड़े। छत्तीसगढ़ को केंद्रीय कैबिनेट ने नई रेल लाइन मंजूर की है। खरसिया-नया रायपुर-परमालकसा रेल प्रोजेक्ट पर उन्होंने दिल्ली के रेल भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें जशपुर से CM विष्णुदेव साय भी जुढ़े ,इस प्रोजेक्ट पर 8741 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे पूरे छत्तीसगढ़ को एक छोर से दूसरे छोर तक कवरेज मिलेगा ।

8741 करोड़ रुपए का रेल प्रोजेक्ट CG को मिला

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरात जाने वाली 10 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। आठ ट्रेनें गंतव्य से पहले ही उधना स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएगी और वहीं दो ट्रेनें उधना रेलवे स्टेशन से शुरू की जाएगी।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम रेलवे मुंबई मंडल के सूरत स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनों के ठहराव में बदलाव किया गया है। वहीं स्टॉपेज से पहले ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ से गुजरात जाने वाली 10 ट्रेनों का स्टॉपेज बदला

 

छिंदवाड़ा में मंदिर जाने के लिए निकले परिवार की कार महाराष्ट्र के नागपुर से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में पिता-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हालत ये थे की कार को काटकर शव को बाहर निकाला गया ।घटना  कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के घाट परासिया की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

दो कारें आपस में टकराई, पिता-बेटे समेत तीन की मौत

दमोह के मिशन अस्पताल में 7 हॉर्ट पेशेंट की मौत के बाद सुर्खियों में आए डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम को पुलिस ने सोमवार को यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के अलावा कई जगह तलाशी के लिए टीम भेजी गई थी।इससे पहले आरोपी डॉ. नरेंद्र जॉन केम के खिलाफ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश जैन ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें दो अन्य को भी आरोपी बनाया गया है।

7 हार्ट पेशेंट की मौत का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार:
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments