छत्तीसगढ़

छ.ग.के धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा:बाइक सवार 3 युवक,पुल से टकराकर नहर में गिरे,मौके पर मौत,

 धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा से भोथली मार्ग के पास बुधवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक सवार युवक पुल से टकरा गए और नहर में जा गिरे।तीनों युवक पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। परिजनों ने फोटो देखकर उनकी पहचान की है, लेकिन नामों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।परिजनो के आने के बाद,ही नामों का पता चलेगा  पुलिस मामले की जांच जाँच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,ये युवक बिजली पोल फिटिंग का काम करते थे। भोथली गांव से राशन खरीदने के लिए तीनों युवक बाइक से सांकरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पुल से टकरा कर नहर में जा गिरी।इस हादसे में तीनों युवक की मौत हो गई।इधर,मामले की सूचना मिलते ही सिहावा टीआई उमांकात तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।शवों को नहर से निकलवा कर  मर्चुरी में रखवा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button