छत्तीसगढ़

दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की पत्नी ने वीडियो जारी कर कहा – उनके पति को भूपेश बघेल ने खून के आंसू रुलाया

00 भूपेश बघेल अब अन्याय के प्रतीक बन चुके है:भाजपा
रायपुर। दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की पत्नी रानी विभा देवब्रत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश पर अपने पति को खून के आंसू रुलाने का आरोप लगाया है। इसकी भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायकों ने कड़ी निंदा की है। साथ ही कहा कि भूपेश बघेल ओछी राजनीति करते कांग्रेस नेताओं के परिवार तक में दखल देते हैं। आज कांग्रेस पार्टी में अन्याय, आतंक और अत्याचार का पर्याय बन चुके हैं भूपेश बघेल !जिसने महलों तक को नहीं छोड़ा व भला प्रजा को क्या छोड़ेगा।
भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक रेणुका सिंह, भावना वोहरा, गोमती साय ने कहा कि सोशल मीडिया में जारी वीडियों में दिवंगत पूर्व विधायक राजा देवव्रत सिंह की धर्म पत्नी रानी विभा देवी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि भूपेश बघेल लोकसभा चुनाव में वोट बटोरने के लिए जनता को धोखा देने का काम कर रहे हैं। तलाकशुदा पत्नी पद्मा देवी को वतर्मान पत्नी बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। हर दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता भूपेश बघेल की प्रताडऩा, अन्यायपूर्ण बर्ताव की वजह से कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में आज भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस में ही लोग कहने लगे हैं कि भूपेश बघेल ने किसी को नहीं छोड़ा। वीडियो में विभा सिंह ने खुला आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी और पद्मा सिंह ने मिलकर महल में बलवा करवाया था। कांग्रेस पार्टी के गुंडों ने तोडफ़ोड़ कर उन पर भी जानलेवा हमला करवाया था। साथ ही खैरागढ़ महल की राजनीति को खत्म कराया। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर दिवंगत विधायक के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल आज स्व. राजा देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पद्मा सिंह, यशोदा वर्मा को बार – बार मंच पर प्रचार के लिए साथ ले जा रहे हैं। ये लोग बहुत ही गलत कर रहे हैं, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। भूपेश बघले आज स्व. राजा देवव्रत सिंह के नाम पर वोट मांग रहे हैं, लेकिन जब वो पार्टी में थे। तब भूपेश बघले ने उनके पति को खून के आंसू रुलाया था, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। आज उनके नाम का इस्तेमाल करके फायदा उठाया जा रहा है। रानी विभा देवब्रत सिंह ने कहा है कि अब वे इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button