शिक्षा

15 साल की नाबालिग से रेप….बच्चे को दिया जन्म:रायपुर में की वारदात,

रायपुर में 15 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक 61 साल के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। यह पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि DNA जांच और पीड़िता के बयान के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि बच्चे का जन्म 23 जुलाई को हुआ है। पीडिता 15 साल की नाबालिग है। परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई हैं। जिसमें एक 61 साल के व्यक्ति पर रेप का आरोप है। संदिग्ध पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है, वह नगर निगम में संविदा कर्मचारी हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में DNA रिपोर्ट के बाद स्थिति और साफ हो पाएगी।

साल भर पहले की घटना

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि घटना करीब साल भर पहले की है। पीड़िता का परिवार रोजी मजदूरी करता है। गर्भावस्था के दौरान पीड़िता ने पेट दर्द की भी शिकायत की थी। लेकिन परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button