Homeछत्तीसगढ़रायपुर में खड़ी बस को बस ने मारी टक्कर: महिला सहित 9...

रायपुर में खड़ी बस को बस ने मारी टक्कर: महिला सहित 9 घायल.ड्राइवर फरार

रायपुर में आज एक तेज रफ्तार बस ने खड़ी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी हादसे में एक महिला दोनों बसों के बीच में फंसकर बुरी तरह से घायल हो गई वही दोनों बसों में सवार 8 से 9 यात्री घायल हो गए जिन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है…। एक बस ड्राइवर घटना के बाद फरार हो गया है मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है..।

जानकारी के मुताबिक एक सवारी बस टाटीबंध ओवर ब्रिज के नीचे साइड रोड में नो पार्किंग जगह में खड़ी थी। इस दौरान पीछे से दूसरी सवारी बस तेज रफ्तार बस भिलाई की तरफ जा रही थी तभी बस  अनियंत्रित होकर रोड में खड़ी बस को पीछे से टक्कर मार दी।

इस  हादसे में एक महिला दोनों बसों के बीच में आ गई जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई..। महिला के गर्दन और सिर के पास गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा दोनों बस में सवार घायल यात्रियों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज जारी है..। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों बस चालकों के खिलाफ FIR दर्ज कीकी गई  है। दूसरे बस चालक पर भी गलत जगह बस खड़ी करने का आरोप है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments