छत्तीसगढ़

शुभ योग से आज इन पांच राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बढ़ेंगे लाभ हासिल करने के अवसर

आज 2 मार्च का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके किसी मित्र की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आप धन को लेकर किसी पर भरोसा करने से बचें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। संतान को किसी मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। आपकी पारिवारिक समस्याएं भी आज दूर होगी, जिससे सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी।

वृषभ-आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है और आप बेफिजूल के खर्चे पर रोक लगाएं। माताजी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही हैं, तो आपको उन्हे मनाने की पूरे कोशिश करनी होगी। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर अपने सहयोगियों से खटपट हो सकती है

मिथुन-आज का दिन आपके लिए कामकाज में कोई जोखिम लेने से बचने के लिए रहेगा। संतान को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आप अपने घर-परिवार के जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

कर्क
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, लेकिन यदि कामों में कुछ कठिनाइयां आ रही थी, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होती दिख रही हैं। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो उसे मिलने मे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी छवि निखरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button