जगदलपुर में PWD EE के घर ACB की रेड:सरकारी आवास में 2 लाख रुपए घूस लेते पकड़ाया

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ACB ने PWD (लोक निर्माण विभाग) के कार्यपालन अभियंता (EE) अजय कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है ..अजय कुमार सरकारी आवास पर 2 लाख रिश्वत ले रहे थे तभी ACB की टीम ने छापेमारी कर रंगे हाथों गिरफ्तार किया । मामला जगदलपुर के साकेत कॉलोनी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार रमेश यादव ने EE अजय कुमार ने बिल भुगतान के एवज में 2 कैश की मांग की थी। इससे परेशान होकर अजय यादव ने EE के खिलाफ ACB से शिकायत की थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है। दरअसल, ACB ने शिकायत की पुष्टि के बाद योजना बनाकर अजय कुमार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसके बाद ठेकेदार ने शुक्रवार को साकेत कॉलोनी स्थित अभियंता के सरकारी आवास में रकम सौंपी, वैसे ही ACB की टीम ने EE को रंगेहाथों धरदबोचा।
बताया जा रहा है कि फिलहाल ACB की टीम उनके सरकारी आवास और दफ्तर में तलाशी अभियान चला रही है, जिसमें दस्तावेज, लेन-देन के रिकॉर्ड और संपत्ति की जांच की जा रही है। कुछ और भी सबूत मिल सकते हैं।
इस मामले में जगदलपुर ACB के DSP रमेश मरकाम ने बताया कि प्रार्थी रमेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की सत्यापन कराया गया। PWD के EE ने बिल भुगतान के एवज में पैसों की मांग की थी। सत्यापन के बाद रेड की कार्रवाई की गई। 2 लाख रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
पटेल कंस्ट्रक्शन के मालिक अजय कुमार पिछले 3 साल से ठेकेदार को प्रताड़ित कर रहे थे वे .हमेशा कहते थे कि जब तक परसेंट नहीं दोगे तब तक टेंडर फॉर्म नहीं मिलेगा… वह आमतौर पर 20 से 25% तक की डिमांड करते थे” उनके द्वरा लगभग 15 ठेकेदारों से ऐसे ही पैसे लिए हैं…।पटेल कंस्ट्रक्शन के मालिक अजय कुमार पिछले 3 साल से ठेकेदार को प्रताड़ित कर रहे थे..तभी उसने इस बात की शिकायत ACB में जाकर कर दी..और (EE) अजय कुमार रूपए लेते रगे हाथ पकड़े गाए ..



