छत्तीसगढ़

चेट्री-चंड्र के उपलक्ष में सिंधु एकता समिति ने लगाया रक्तदान शिविर:105 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

तिल्दा नेवरा -तिल्दा वार्ड 5 में स्थित हरे माधव दरबार में सिंधु एकता समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था से जुड़े सदस्यों के साथ ही नगर के 105 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन पार्षद राजेश कोटवानी ,एव बालीबाल समिति के रमेश वीरानी.रोशन आहूजा,एव सदस्यों ने भगवान झुलेलाल की पूजा अर्चना कर किया गया।

हिन्दू नव वर्ष चेट्री-चंड्र के उपलक्ष में आयोजित शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में रक्तदाता पहुंचे। शिविर में तीन पति-पत्नी जोड़ो और भाई-बहनों ने पहली बार एक साथ रक्तदान किया। सुबह11 बजे शुरू हुआ शिविर शाम बजे तक निरंतर चलता रहा । सिंधु एकता समिति के तत्वावधान में आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किए गए इस शिविर में कुल 105 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में बंटी बचवानी ने जहां पांचवीं बार रक्तदान किया वही हितेश निहिचलानी,,यशवी जेसवानी,रिंकी रमानी ने पहली बार ब्लड डोनेट किया,तीनों ने रक्तदान देने के बाद कहा कि पहले हमें डर लग रहा था लेकिन अब हमको खुशी हो रही है कि हमारा ब्लड जरूरतमंद को काम आएगा अंत में समिति ने सभी रक्तदान दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही रक्त दाताओ।

 

इस अवसर पर पार्षद राजेश कोटवानी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान घायलों, बीमार लोगों को नईbvgf जिंदगी देता है।  इस दौरान समिति अध्यक्ष अभिषेक निहिचलानी,.संजय ज्ञानचंदानी,दीपक मेघानी, नरेश कम्लानी , मयंक मेघानी,दिनेश पंजवानी,विजय माधवानी,सागर गंगवानी,प्रदीप देवानी ,जयपाल माधवानी .बबलू.टीकम देवानी, डॉ. संजीव आहूजा,आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। समिति के द्वारा प्रति वर्ष रक्त दान शिविर आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button