छत्तीसगढ़

CM साय दिल्ली रवाना.PM और गृहमंत्री से हो सकती है मुलाकात.मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा संभव

रायपुर-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार दोपहर सवा 2 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए,, इस दौरे के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है….। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी सीएम साय की मुलाकात हो सकती है…।दिल्ली में सीएम साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के विवाह समारोह में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री मोदी से 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर चर्चा भी करेंगे। इस दौरे के दौरान कई बड़े ऐलान और योजनाओं पर मंथन हो सकता है। पीएम बिलासपुर बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी….।केन्द्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद ये पीएम का पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। लिहाजा प्रदेश के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की जा सकती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 में  अप्रैल के महीने में तिन बार  छत्तीसगढ़ का दौरा किया था 24 अप्रैल को पीएम ने ,अंबिकापुर में एक जनसभा को संबोधित किया।C M से  गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में बस्तर विकास का मास्टर प्लान, नक्सल उन्मूलन की रणनीति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

बजट सत्र के बीच सीएम के इस दिल्ली दौरे को प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा करेंगे। और जिन नामो पर मोहर लगेगी उनक मंत्री बनाए जाने की घोषणा बजट सत्र समापन होने के बाद हिंदू नव वर्ष में कर दी जाएगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button