छत्तीसगढ़

50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया राजस्व निरीक्षक:गौरेला में सीमांकन के लिए मांगे रुपए; दूसरा RI फरार

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है .गौरेला तहसील में एसीबी की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते राजस्व विभाग के RI को रंगे हाथ पकड़ा है। राजस्व निरीक्षक द्वारा यह रिश्वत बंटागन सीमांकन के काम के लिए ली जा रही थी। नमश्कार मे हु अंकिता दुबे ,,,

छत्तीसगढ़ के गौरेला तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते एक राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ा है..। दूसरा राजस्व निरीक्षक मौके से फरार हो गया..। दोनों अधिकारी जमीन संबंधी कार्यों के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे..।मामले में शिकायतकर्ता रंजीत सिंह राठौर ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी,,। रंजीत ग्राम अंदुल गौरेला के निवासी हैं। राजस्व निरीक्षक (RI) संतोष चंद्र सेन और घनश्याम भारद्वाज उनसे बटांकन, सीमांकन और बेदखली के काम के लिए पैसों की मांग कर रहे थे।

कार्रवाई की भनक लगते ही वह दबे पाव भागते नजर आ रहा RI घनश्याम भारद्वाज।
कार्रवाई की भनक लगते ही  भागते हुए  RI घनश्याम भारद्वाज।CCTVमें कैद

 

बताया जाता है की दोनों अधिकारी पिछले चार महीने से शिकायतकर्ता को लगातार घुमा रहे थे.. वे काम नहीं कर रहे थे और रिश्वत के लिए दबाव बना रहे थे…। परेशान होकर रंजीत ने एसीबी में शिकायत की।इसके बाद प्लानिंग के तहत राजस्व निरीक्षक संतोष चंद्र सेन को एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप किया…। जैसे ही शिकायतकर्ता ने RI को 50 हजार रुपए दिए.टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया..। अभी एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने मामले को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी है..। फिलहाल, कार्रवाई जारी है।

बता दें कि इस साल एंटी करप्शन ब्यूरो की जिले में यह दूसरी कार्रवाई है। इसके पहले जनपद पंचायत गौरेला के लोकपाल को भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। दूसरे आरोपी RI घनश्याम भारद्वाज के मौके से फरार होने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्रवाई की भनक लगते ही वह दबे पाव भागते नजर आ रहा है। ACB की टीम दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button