Homeछत्तीसगढ़PM की सभा में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओ से भरीबोलेरो नदी...

PM की सभा में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओ से भरीबोलेरो नदी में गिरी ..2 की मौत 5 घायल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बोलेरो हादसे का शिकार हो गई । गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बोलेरो एक महिला को रौंदते हुए पुल में गिर गई इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 8 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए है, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना कोटमी चौकी क्षेत्र के सोन नदी पर बने पुलिया में हुई। यह हादसातब हुआ जब  पुल पर एक महिला फूल विसर्जन कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी पुल से नीचे गिर गई।

इस हादसे की खबर मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई ,और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया ,मरने वालों में बोलेरो ड्राइवर बाबूलाल चौधरी (30 साल) और पंडरीखार गांव की रमिताबाई (40 साल) शामिल है। इनमें 4 गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। सभी मनेंद्रगढ़-बैकुंठपुर से बिलासपुर के मोहभाठा जा रहे थे।जिला कलेक्टर लीना मंडावी, एसडीएम अमित बेक और एसडीओपी निकिता तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों के संबंध में जानकारी लेकर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन नदी में सकरी पुलिया और मोड़ भी है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुल पर सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण वाहन नदी में गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद यातायात प्रभारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।जानकारी के मुताबिक, इसके पहले भी साल 2023 में बिलासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने मनेंद्रगढ़ से जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार कारीआम केंदा घाटी में दुर्घनाग्रस्त हुई थी जिसमें भी कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments