Sunday, March 1, 2026
Home Blog Page 860

मेष, सिंह और धनु राशि वालों को करियर में मिलेगी तरक्की और मिलेंगे धन लाभ के मौके

मेष 
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप व्यवसाय में किसी नए प्रयोग करके अच्छा धन कमा सकते हैं और अपने करियर को बेहतर बनाएंगे। कारोबार कर रहे लोग आपके विश्वास से आगे बढ़ेंगे और अपने कामों में कोई संकोच नही करेंगे। यदि आपके कुछ महत्वपूर्ण काम है,तो आप उन्हें समय रहते पूरा करें। आपको किसी कानूनी मामले में भी सफलता मिलती दिख रही है। आपको निजी जीवन में चल रही समस्याओं में सुधार लाना होगा,नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी पिछले उधार को भी चुकता करना होगा।
वृष
आज आपको शासन-सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और आप किसी योजना को बनाकर खर्च करेंगे, तो आप अपने बढ़ते खर्चों पर काफी हद तक नियंत्रण पा सकेंगे। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं,तो उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग यदि लंबे समय से व्यापार में आ रही मंदी के कारण परेशान थे,तो आज उसमें सुधार होगा। आपको अपने किसी प्रिय मित्र से मिलने का मौका मिलेगा,जिनकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे।
मिथुन 
आज आपको साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने से बचना होगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाएंगे और विभिन्न क्षेत्रों में भी आप सफल रहेंगे। धार्मिक व मनोरंजन के कार्य में आज आपकी गतिविधियां बढ़ेंगी और आप अपने किसी अधिकारी से अपनी बात को कहने में निसंकोच करेंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। नौकरी में यदि कुछ समस्या चल रही है,तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें,नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपकी किसी महत्वपूर्ण व जिम्मेदार व्यक्ति से मुलाकात होगी,जो आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकती हैं।
कर्क
आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और आपको किसी जोखिम भरे काम को कल पर टालना बेहतर रहेगा। आपको आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप समय पर कोई निर्णय लेकर कोई गलती करने से बचा सकते हैं। अपने आवश्यक कार्यों की आप कोई सूची बनाकर काम करेंगे,तो काफी कामों को आसानी से निपटा पाएंगे। माता-पिता से चल रही अनबन आप माफी मांगकर समाप्त करेंगे। आपकी वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। लेकिन आप अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाएं।
सिंह 
आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन सुखमय रहेगा। क्योंकि उन्हें अपने जीवनसाथी के करियर की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी। आप सभी बड़ों का आदर व सम्मान करेंगे और कुछ आवश्यक कार्यों को काफी हद तक निपटाएंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप किसी भूमि-भवन से संबंधित मामले में सक्रियता बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके करीबियों के सहयोग से आज आपका कोई लंबे समय से चल रहा वाद विवाद समाप्त हो सकता है।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप लेन-देन के मामलों में फोकस बनाएं तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा और किसी से धन उधार लेने से बचें और किसी काम को सूझबूझ दिखाते हुए काम करेंगे,तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। किसी काम में नीति व नियमों का पूरा पालन करें। वाणिज्यिक संबंधों को आप पूरा महत्व देंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।
तुला 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ अप्रिय लोगों से दूरी बनाकर रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने कुछ परिजनों से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कला व कौशल को बल मिलेगा और आपके कुछ काम  आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आप अपनों से ज्यादा दूसरों के कामों पर  ध्यान ना दें,यह आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप किसी अधिकारी से बहसबाजी में पड़े,तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप घर परिवार में चल रही अनबन को जल्दबाजी में निपटाने से बचें,नहीं तो समस्या हो सकती है। करियर को लेकर अपनी किसी समस्या का समाधान आपको अपने भाइयों द्वारा मिल सकता है,लेकिन आपकी साख चारों ओर फैलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको परिवार में किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य से अपनी बात मनवाने के लिए जिद नहीं दिखानी है।

मिसेज इंडिया-2022 में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा ने जीता मिसेज स्टाइलिश दीवा अवार्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सक्सेना ने मिसेज इंडिया-2022 में मिसेज स्टाइलिश दीवा अवार्ड जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने में सफल रही। आकांक्षा ने अवार्ड जीतने के बाद बताया कि अप्रैल-2022 में इसका आडिशन हुआ था, जिसमें बहुत सी प्रतिभागियों में भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरते हुए उन्होंने स्टेट वेस्ट जोन से फिनाले तक पहुंची। फिनाले में दो राउंड पार करना था। पहला कल्चरल राउंड में सभी प्रतिभाओं को अपने राज्य को रिप्रेजेंट करना था। मैंने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति को प्रस्तुत किया। जजों ने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति की सराहना की। इस तरह फिनाले टाप-10 प्रतिभागी में जगह बनी और उन्हें मिसेज स्टाइलिश दीवा अवार्ड का ताज प्राप्त हुआ। आकांक्षा ने बताया कि शुरू से ही माडलिंग और गायन पसंद था। स्कूल से कालेज तक की पढ़ाई भिलाई से हुई है। इस दौरान कालेज, विश्वविद्यालय स्तर के साथ ही राज्य स्तर पर होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर कई प्रतियोगिताएं जीतीं।

दुर्ग ने लहराया परचम,कचरा प्रबंधन में मिला दुर्ग को देश मे पहला स्थान

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग को लगातार दूसरी बार देश में कचरा प्रबंधन बना,विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में लगातर स्वच्छता को लेकर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कवायद रही है। विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि दुर्ग शहर के लिये अत्यंत प्रसन्नता एवं गौरव के क्षण हैं। हमारा दुर्ग स्वच्छ सर्वेक्षण शहर कचरा प्रबंधन बना है।उन्होंने इस सफलता के लिये सभी निगम अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग टीम एवं नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम के स्वच्छता दीदी महिलाओं को दिया श्रेय।महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने यह पुरस्कार ग्रहण किया. नई दिल्ली क्रिस्टल बॉलरूम,हॉटल ललित में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर,दीपक साहू भी मौजूद रहें।
विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर की इस उपलब्धि पर सभी नागरिकों को बधाई देते हुये कहा है कि सभी नागरिकों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता से राज्य के दुर्ग शहर को पुरस्कार मिला है। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि एक बार फिर देश व प्रदेश में दुर्ग शहर अपनी उपलब्धि को लेकर के चर्चा में है। दुर्ग निगम को एक बार फिर पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है इस उपलब्धि पर महापौर ने कहा है कि आने वाले सालों में नगर निगम एक बार फिर बेहतर मेहनत करते हुए देश व प्रदेश में स्वच्छता, रैंकिंग में प्रथम स्थान पर होगा। कचरा प्रबंधन में लगातार दूसरी बार फिर कामयाबी के शिखर पर पहुंचा है।जिसके परिणाम स्वरूप कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए अवार्ड दिया गया। दुर्ग निगम को यह पुरस्कार शहर में उत्पादित कचरें के बेहतर प्रबंधन, पुनर्चक्रण व निष्पादन के क्षेत्र में मिला।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम 3 आर (रिड्यूज, रिसाइकल व रियूज) के सिद्धांत के तहत सालिड वेस्ट मैनेजमेंट में बेहतर कार्य कर रहा है घरों से ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण के माध्यम से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लिया जाता है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन 100 प्रतिशत प्रतिशत कचरा सूखा एवं गीला कचरा का अलग अलग कर सुखा कचरा का विक्रय एवं गीला कचरा का खाद बनाना सभी वार्डों में ब्यूटीफिकेशन पॉइंट,सभी वार्डों में नाली एवं रोडो की सफाई व्यवसायिक परिसर मे रात्रिकालीन सफाई,स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें काम देना,विंडो गाड़ी का इनोवेशन कर सूखे कचरे से प्रोडक्ट बनाकर विक्रय, स्लम एरिया में विशेष सफाई अभियान।गीले कचरे व गोबर का उपयोग कर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट व सोनहा खाद निर्माण का कार्य किया जाता है व सूखा कचरा को मणि कंचन केन्द्र में अलग-अलग एकत्रित किया जाता है जिसमें गत्ता, पुटटा, पेपर, बाटल, प्लास्टिक इत्यादि होता है, इसे बेचकर मणि कंचन केन्द्र में कार्य करने वाली स्वच्छता दीदीया अन्य आय अर्जित कर आत्म निर्भर बनने की ओर अग्रसर है।
क्या है सीआईआई
सीआईआई यानी कॉन्फेडरेशन ऑॅफ इण्डियन इंडस्ट्रीज (भारतीय उद्योग परिसंघ) की स्थापना 1895 में हुई यह भारत की एक गैर सरकारी, गैर लाभ, उद्योग नेतृत्व प्रबंधित संघटन है, यह भारत की औद्योगिक विकास प्रक्रिया में एक सक्रिय भूमिका निभा रहा है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आम जनता की सहयोग के बदौलत दुर्ग निगम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में प्रथम स्थान अवार्ड प्राप्त करने में सफल हुआ है। निगम कर्मियों व अन्य लोगों की भी इसमें बढ़ी भागीदारी रही है।

पेरेंटिंग मोटीवेशन एवं मिड ब्रैन प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन

तिल्दा नेवरा,, बच्चों में पढने लिखने की समस्या बढीं है विशेषकर करोना के बाद । जिसके लिए चिल्ड्रेन रिसर्च इंटरनेशनल के द्वारा पालको , शिक्षको एवं बच्चों के लिए पेरेंटिंग मोटीवेशन एवं मिड ब्रैन प्रशिक्षण सेमिनार  4 दिसंबर रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर नेवरा में रखा गया है । इस सेमिनार में 3 साल से 10 साल के बच्चे एवं पालक भाग ले सकते है ।यह उनके लिए बहुउपयोगी है। इस सेमिनार में मुख्य रूप से मिड ब्रैन एक्टीवेशन पर बच्चों को विशेष रूप से प्रशिक्षण एवं डेमो क्लास दिया जायेगा । इस एक्टीवेशन से बच्चों में 25% की अतिरिक्त विकास होता है। चाहे बच्चा किसी भी फिल्ड में जाए । इस प्रशिक्षण के बाद बच्चों में ऑखों में पट्टी बांध कर सूंघकर पढने की क्षमता का विकास होता है । उनके मानसिक और बौद्धिक विकास बडी तेजी से होती है। इस कार्यक्रम में बच्चों को पढने लिखने , उच्चारण करने की , गणित की समस्या का निवारण के साथ बाल मनोविज्ञान एवं बुद्धि लिपि के अनुसार पढाई करने का तरीका पर प्रशिक्षण दिया जायेगा । यह कार्यक्रम निशुल्क अधिक से अधिक पालकगण भाग ले ।उपरोक्त जानकारी राजेन्द्र वर्मा सीई ओ चिल्ड्रेन रिसर्च इंटरनेशनल ने दिये ।

रायपुर में फर्जी फर्मों के सहारे 114 करोड़ का नकली ITC बनाया था, 14 दिन की रिमांड पर भेजे गये

केंद्रीय माल एवं सेवाकर -CGST की टीम ने रायपुर से 114 करोड़ 70 लाख रुपए की इनपुट टैक्स क्रेडिट-ITC चोरी की कोशिश पकड़ी है। इस मामले में दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच के लिए दोनों को 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। जांच के बाद बड़े टैक्स चोरी के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

CGST के प्रधान आयुक्त अतुल गुप्ता ने बताया, एजेंसी की टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि रायपुर में टोपिस्टो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड बिना किसी माल अथवा सेवा की लेन-देन के लिए केवल नकली चालान बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट-ITC पाने में लगा हुआ है। CGST और केंद्रीय उत्पाद शुल्क रायपुर के अधिकारियों ने उस फर्म पर छापा मारा। वहां जांच में पता चला कि फर्म के संचालक मोहम्मद तबरेज अमदानी नसीम बानो अब्दुल रऊफ के साथ उस कंपनी के सलाहकार और लेखाकार आशीष कुमार तिवारी फर्जी फर्मों का रैकेट बनाने में शामिल हैं।

फर्जी फर्मों के इस रैकेट के जरिये तबरेज और तिवारी ने 114 करोड़ 70 लाख रुपए का नकली ITC बनाया है। बिना किसी माल अथवा सेवा की आपूर्ति किये इन लोगों ने एक करोड़ 92 लाख रुपए का ITC भुना भी लिया है। दोनों व्यक्ति 112 करोड़ 78 लाख रुपए के नकली ITC को भी भुनाने की योजना बना रहे थे। CGST के छापा पड़ जाने की वजह से वे ऐसा नहीं कर पाए। प्रधान आयुक्त ने बताया, उनकी टीम ने GST कानून के तहत दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां से उनको 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है।

रायपुर में ही अब तक 10 लोग गिरफ्तार हो चुके

CGST की टीम ने रायपुर में ही पहले भी ऐसी कर चोरी में लगी फर्मो को पकड़ा है। 2017 के बाद से अब तक CGST रायपुर आयुक्तालय ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अफसरों का कहना है, कहीं-कहीं यह फर्जीवाड़ा एक बड़े रैकेट का हिस्सा मिल रहा है। पूछताछ में मिली सूचनाआें के आधार पर दूसरे राज्यों में भी कार्रवाई हो रही है।

क्या है इनपुट टैक्स क्रेडिट-ITC, कैसे हो रही है धोखाधड़ी

इनपुट क्रेडिट का मतलब है माल की खरीद के समय चुकाया गया कर। आउटपुट पर टैक्स देने के समय आप अपने इनपुट टैक्स से एडजस्ट कर सकते हैं जो आपने माल खरीदते समय पहले से चुकाया है। पक्के बिल से जो माल खरीदा जाता है उस पर लगा जो टैक्स देय होता है, उसी पर आपको जीएसटी रिटर्न भरने से इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलता है। इसको ऐसे समझिए – मान लीजिए आपने 100 रुपए का कोई कच्चा माल खरीदा। इस पर 18% यानी 18 रुपए का टैक्स लगेगा। इस हिसाब से यह रकम 118 रुपए हो गई।

आपने 118 रुपए का पक्का बिल सेलर से ले लिया। मतलब आपने 18 रुपए का जीएसटी जमा कर दिया। अब आपने उस माल से कोई सामान बनाकर 150 रुपए में बेचा तो वहां भी 18% के हिसाब से 27 रुपए का टैक्स जुड़ेगा। यानी आपका ग्राहक 177 रुपए की रसीद लेगा जिसमें से 27 रुपए का GST लगा हुआ होगा।

अब इस साैदे की रिटर्न फाइलिंग के दौरान आपकी केवल 9 रुपए की टैक्स देनदारी बनेगी। शेष 18 रुपए का इनपुट क्रेडिट मिलेगा क्योंकि आप इसका भुगतान माल खरीदते वक्त कर चुके हैं। फर्जीवाड़ा करने वाले इसी इनपुट टैक्स क्रेडिट के लिए नकली फर्मों की रसीदों का सहारा लेते हैं। बिना माल लिए-दिये इस ITC का दावा किया जाता है। कई बार उनको कामयाबी भी मिल जाती है।

कर्क, सिंह और कन्या समेत इन तीन राशि वालों को होगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहने वाला है। आप अपने आर्थिक मामलों में अच्छा धन कमा सकते हैं और आप अपने कुछ कार्य में जल्दबाजी दिखाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। कुछ कार्य में आपको तेजी दिखाना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आलस्य ना दिखाएं,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप घर परिवार के किसी मामले को धैर्य से निपटाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वाणिज्यिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है तो उसमें आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को आज बल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन 
आज का दिन आप धार्मिक गतिविधियों में पूरी रुचि दिखाएंगे। आज आपके लिए किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है। जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करें,नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और आप कुछ पुण्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी आज कोई मन मुताबिक इच्छा की पूर्ति होती दिख रही है। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नीतयों को अपनाकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे,लेकिन आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। जिसमें वह सामंजस्य से काम लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों उसमें व्यस्त रहेंगे और किसी अपने परिजनों की सीख व सलाह से आगे चलेंगे और आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की उम्मीद बनती दिख रही है।

वेंकटेश बालाजी मंदिर गोकर्ण धाम तुलसी तिल्दा नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ

 

तिल्दा नेवरा ,श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर गोकर्ण मुक्तिधाम तुलसी तिल्दा में सोमवार को नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ हुआ.. इसके पहले  कथावाचक कामदगिरि पीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य एवं श्री स्वामी घनश्यामा चार्य महाराज को रथ पर बिठाकर कलश यात्रा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यात्रा स्टेशन चौक हेमू कालानी चौक दीनदयाल चौक होते हुए पुनः मंदिर में आकर समाप्त हुई.. स्वामी घनश्यामाचार्य महाराज ने बताया कि राम कथा 6 दिसंबर तक चलेगी और प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कथावाचक श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे..

चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढहा, हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में चंद्रपुर में जिले के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा धराशाई हो गया। ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फीट बताई जा रही है। हादसे के समय इस पर कई लोग मौजूद थे। हादसे के वक्त लोग 60 फीट की ऊंचाई से रेलवे पटरियों पर जा गिरे। राहत और बचाव कार्य जारी है।

बेरहमी से अपनों की जान ले रहे लोग, जानें क्यों इंसान में बढ़ती जा रही है खूंखार प्रवृत्ति?

दिल्ली के महरौली में लिव इन में रहने वाले आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा की हत्या कर दी। श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर दिए और जंगल में फेंक दिया। दिल्ली के ही मोड़बंद गांव के नीतेश यादव ने अपनी 21 साल की बेटी को गोली मार दी। इसके बाद उसके शव को सूटकेस में रखकर यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे फेंक दिया।

इसी तरह दिल्ली के ही पालम इलाके के रहने वाले 25 साल के केशव ने अपने ही परिवार के चार सदस्यों को बेरहमी से मार डाला। केशव ने अपने मां-बाप, दादी और बहन को चाकू से गोदकर हत्या की। दिल्ली से सटे हरियाणा के नूंह में भी कुछ ऐसा ही वाक्या देखने को मिला। यहां एक महिला ने अपने ही तीन बच्चों को पानी के टैंक में फेंककर मार डाला। खुद की जान देने की भी कोशिश की, लेकिन बच गई।

इन सब घटनाओं में एक चीज मिलती-जुलती है। वह यह कि सभी घटनाओं को परिवार के ही किसी सदस्य या बेहद करीबी ने अंजाम दिया है। यह प्रवृत्ति आखिर क्यों बढ़ रही है। इसको लेकर हमने मनोवैज्ञानिक प्रो. रूपेश गोयल से बात की। उन्होंने इन घटनाओं के पीछे के मनोवैज्ञानिक कारण को उजागर किया। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों लोगों में खूंखार प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है? क्यों लोग अपनों के ही खून के प्यासे होने लगे हैं? आइए समझते हैं…

क्यों लोग अपनों के ही खूब के प्यासे हो रहे?
प्रो. रूपेश गोयल कहते हैं, ‘यूं तो इस तरह की घटनाएं पूरे देश में बढ़ रहीं हैं, लेकिन सबसे ज्यादा असर मेट्रोपोलिटन शहरों में देखने को मिल रहा है। इसके कई कारण हैं। कुछ कॉमन तो कुछ जगह के हिसाब से है।’

प्रो. गोयल कहते हैं, ‘आजकल लोग तकनीक पर ज्यादा आश्रित हो गए हैं। हर काम के लिए तकनीक पर ही निर्भर रहते हैं। इसके चलते लोगों की मनोदशा तेजी से बदलने लगी है। लोग अब वर्चुअल दुनिया को हकीकत मानने लगे हैं। वर्चुअल दुनिया में जो कुछ होता है, उसे असल जिंदगी में करने की कोशिश करते हैं। फिल्मों, सीरियल, वीडियो गेम का इंसान के दिमाग पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। फिर वह बच्चे हों या बड़े सभी इससे प्रभावित हो रहे हैं। जिन चीजों को लोग देखते हैं, उसकी उन्हें आदत पड़ जाती है। फिर उस तरह की हरकत करने में उन्हें कोई संकोच और डर नहीं रह जाता है।’

प्रो. गोयल ने कहा, ‘टीवी कार्यक्रम, वेब सीरीज और फिल्मों ने इंसान के दिमाग पर काफी असर डाला है। आप खुद इसे अनुभव कर सकते हैं। कई बार आप वो करने की कोशिश करते हैं, जो आपने फिल्मों या सीरियल में देखा होता है। इसके अलावा यूट्यूब और इंटरनेट पर तमाम तरह के भड़काऊ और लोगों को उग्र बनाने वाले कंटेंट मौजूद हैं। जहां तक आसानी से लोगों की पहुंच हो चुकी है। एक क्लिक पर ही लोग बम बनाने से लेकर हत्या करने तक के टिप्स सर्च कर लेते हैं। हैरानी की बात ये है कि ये सब कंटेंट एक्सपर्ट की तरफ से इंटरनेट पर उपलब्ध कराया जाता है।’

उन्होंने दिल्ली एनसीआर और अन्य मेट्रोपोलिटन शहरों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति के लिए प्रदूषण को भी जिम्मेदार माना है। प्रो. गोयल कहते हैं कि प्रदूषण का असर इंसान के दिमाग पर पड़ता जा रहा है। इससे इंसान चिड़चिड़ा होता जा रहा है। लोगों में गुस्सा तेजी से पनपता है। हर छोटी बात पर लोग आपा खो देते हैं। प्रदूषण के चलते ऐसे मामलों में 70 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में जब लोग गुस्सा होते हैं तो वह कुछ भी करने पर उतारू हो जाते हैं।

इससे बचने के लिए क्या करें? 
प्रो. गोयल के अनुसार, इससे बचने का सिर्फ यही उपाय है कि लोगों को अपने दिनचर्या में बदलाव लाना होगा। वर्चुअल दुनिया से बाहर निकलकर सामाजिक दायरे में शामिल होना होगा। लोगों को दिमाग शांत रखने के लिए योग और ध्यान करने की जरूरत है। इससे स्वास्थ्य तो सही होगा कि साथ में मानसिक तनाव भी कम होगा। ज्यादा मोबाइल, टीवी, लैपटॉप से दूर रहें। लगातार इससे निकलने वाले कण आपके दिमाग पर सीधा असर डालते हैं। जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह तो है, साथ में मानसिक तौर पर भी आप कमजोर होते जाते हैं।
दिल्ली में क्राइम का रिकॉर्ड भी देख लीजिए
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में दिल्ली के अंदर गंभीर धाराओं में दो लाख 89 हजार 45 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, रेप, रेप की कोशिश जैसे मामले सबसे ज्यादा हैं। दिल्ली से ही सटा गाजियाबाद भी क्राइम के मामले में देश के टॉप-10 शहरों में शामिल है। यहां पिछले साल 12 हजार 259 मामले आईपीसी के तहत दर्ज हुए हैं। इसी तरह गुरुग्राम, नोएडा जैसे शहरों में भी खूब आपराधिक घटनाएं होती हैं।

23 November: तुला, धनु और कुंभ राशि वालों को सुख के साधनों में वृद्धि होगी, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आप लोगों से बातचीत करते समय पूरी सावधानी बरतें,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप किसी काम की पहल करने से बचें। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था,तो  उसके परिणाम आ सकते हैं।

वृष-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और किसी काम को करने में पूरे रुचि दिखाएंगे। आप सोच विचारकर कोई निर्णय लें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करके अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं,जो बाद में आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी नये घर,मकान,दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के अनुभवों से कुछ सीख लेंगे। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था,तो वह आपसे वापस मांगने आ सकता है। आपको किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा। आप एक बजट बनाकर चलेंगे,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको संतान के मन में चल रही उलझनों के लिए आप उनसे बातचीत करेंगे,जिसके बाद आपको उसका समाधान भी आसानी से खोजेंगे, लेकिन आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

कर्क-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप आधुनिक विषयों में भी पूरी रुचि रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पूरी लगन व मेहनत से काम करके कोई अच्छा पद पा सकते हैं,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं व मनोरंजन के कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।

सिंह –आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी मकान और वाहन की खरीदारी करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको कुछ भौतिक वस्तुओं के प्राप्ति भी होती दिख रही है। आपको कुछ मामलों में बड़ों की बात सुननी होगी। कभी कभी बड़ों की बात सुननी व समझनी अच्छी होती है। कुछ निजी मामलों को आप घर के अंदर ही रखें,तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या-आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। आप किसी काम में संकोच करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी,तो उसके लिए भी आपको माफी मिल सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको बिजनेस में कमी आने के कारण किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता पड़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आप पूरी रुचि रखेंगे।

तुला- आज का दिन सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी वाणी से घर व बाहर सभी का दिल आसानी से जीत पाएंगे। आपके घर अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य उनमें व्यस्त रहेंगे। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिखाई दिख रही है। यदि जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं,उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं,जिससे माहौल भी आनंदमय रहेगा और माता-पिता को पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है।

वृश्चिक –आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने पारिवारिक विषयों में पूरी रुचि दिखाएंगे। संतान के करियर को लेकर आप चिंतित रहेंगे,जिसके लिए आप अपने कुछ परिजनों से भी बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई पुरानी समस्या का समाधान आप अपने माता-पिता से बातचीत करके निकाल सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,लेकिन वह उन्हें पहचानकर उन पर अमल करेंगे,तभी वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आप उसमें नाकामयाब रहेंगे। आप एक बजट बनाकर चले,तो आपको धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।

धनु-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा। आप दान धर्म के कार्य में पूरी श्रद्धा रखेंगे और किसी से घर परिवार में आप किसी भी बहसबाजी में ना पड़ें। रिश्तों में आप संवेदनशीलता बनाए रखें, नहीं तो कड़वाहट आ सकती है। आपको अपने आवश्यक कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी,नहीं तो वह लंबे समय के समय के लिए लटक सकते हैं। जल्दबाजी में यदि आपने आज किसी कार्य को किया,तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। किसी करीबी का साथ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर-आज का दिन आपके लिए आपके खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा,लेकिन आपका मन कुछ परेशान रहेगा,क्योंकि आपके खर्चे बढ़ने से अब उन्हें नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कुछ सहकर्मी और मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी किसी जरूरत के लिए उधार लेने से बचना होगा,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपको कार्यक्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियां मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप कार्य विस्तार पर पूरा जोर देंगे। आपको आज अनुशासन में रहकर कार्य करना सीखना होगा।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए आय के विभिन्न स्त्रोत लेकर आएगा। आपको अन्य स्रोतों से लाभ प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी,लेकिन आपका कोई मन मुताबिक कार्य पूरा होने से आज आप उत्साहित रहेंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिल सकती है। कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज अपने कुछ पुरानी योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं,जिससे उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं,जहां आप बहुत ही सोच समझकर बोले,तो बेहतर रहेगा,नहीं तो किसी से कोई वाद विवाद हो सकता है

मीन-आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में पूरी सूझबूझ दिखाते हुए काम लेना होगा,तभी आपके सभी काम पूरे हो पाएंगे। आप धार्मिक आयोजनों में पूरी रुचि दिखाएंगे। परिवार के सदस्यों को देखकर प्रसन्नता होगी। विद्यार्थी परीक्षा के लिए पूरी मेहनत करेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा उछाल देखने को मिलेगा,जिससे वह अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप किसी कार्य करेंगे और उसे पूरा करके ही दम लेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी।