Thursday, March 12, 2026
Home Blog Page 4

रायगढ़ के खरसिया में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत ;रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

 रायगढ़: छत्तीसगढ़के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के परसखोल गांव में हत्या के मामले में संदिग्ध की पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ने और बाद में इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। मामले में परिजन पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।हालांकि मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं इस मामले में संज्ञान लेते हुए रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में खरसिया थाना प्रभारी सहित दो आरक्षक लाइन अटैच कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, परसकोल गांव में कुछ दिन पहले अनिल चौहान नामक युवक की लाश खेत में मिली थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की थी। इन्हीं में रमेश चौहान नाम का व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि घटना वाली रात रमेश और मृतक अनिल चौहान साथ में शराब पी रहे थे औरवह आखिरी बार मृतक के साथ देखा गया था। ऐसे में पुलिस ने रमेश चौहान को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।

बताया जा रहा है कि, पूछताछ के दौरान रमेश चौहान की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे तत्काल खरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे डीकेएस अस्पताल रायपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 5 मार्च की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं।

परिजनों का कहना है कि, पूछताछ के दौरान रमेश चौहान से मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई । मामले में परिजन दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि मामले में पुलिस ने किसी भी प्रकार की मारपीट या प्रताड़ना से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है।

आज का दिन इन 4 राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा

आज 7 मार्च 2026 का दैनिक राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतियों और अवसरों का संगम लेकर आया है। काम का दबाव बढ़ सकता है और ऐसा लगेगा जैसे हर जिम्मेदारी आज ही पूरी करनी है। इतना ही नहीं, कुछ लोग जो आपके विरोधी हैं, वे भी आपके काम में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन घबराइए मत आपकी लगन और योजना ही आपकी ढाल बनेगी। यदि आप अपने कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से करेंगे तो सफलता निश्चित है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को संतुलन मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद की सहायता करके आत्मिक संतोष पाएंगे।

वृषभ राशि-आज का दिन आपके जीवन में खुशियों की हल्की-हल्की दस्तक देगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की खबर वातावरण को आनंदमय बना सकती है। समाज में आपके अच्छे कार्यों की चर्चा होगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, अतीत की कोई गलती आपको याद दिलाएगी कि अनुभव ही सबसे बड़ा शिक्षक है। आप अपने अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी का वाहन मांगकर न चलाएं। आपके रहन-सहन और जीवनशैली में सुधार आएगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी और नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। आप काम में व्यस्त रहेंगे, लेकिन परिवार के लिए समय निकालकर उनके मन की बात समझने की कोशिश करेंगे। यही संतुलन आपको सच्ची सफलता की ओर ले जाएगा।

कर्क राशि-आज आपका व्यक्तित्व और पद-प्रतिष्ठा दोनों मजबूत होंगे। समाज में आपकी छवि बेहतर होगी, लेकिन साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने से अभी बचें। यदि किसी सरकारी योजना में निवेश का विचार है, तो वह लाभकारी हो सकता है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में पछतावा दे सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर रखें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस आने की संभावना कम है। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट चिंता बढ़ा सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि-आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। मित्रों के साथ समय बिताने और अच्छे खान-पान का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। राजनीति या किसी सामाजिक मामले में उलझा विषय सुलझ सकता है। धैर्य और संयम से काम करना आज बेहद जरूरी है। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। अपनी जरूरतों को पूरा करने में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन यह खर्च आपको संतोष भी देगा।

कन्या राशि-आज आपके लिए अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। बस अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और यदि किसी से वादा किया है, तो उसे समय पर पूरा करें। आपकी उन्नति की राह में जो बाधाएं थीं, वे हटने लगेंगी। संतान शिक्षा के क्षेत्र में नया कदम उठा सकती है। माता-पिता की सेवा और आशीर्वाद से मन को गहरी शांति मिलेगी।

तुला राशि-आज आय में वृद्धि के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। नए लोगों से परिचय बढ़ेगा, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार में विवाह से जुड़ी खुशखबरी माहौल को और भी खुशनुमा बना देगी।

वृश्चिक राशि-आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए खुद का ध्यान रखें। यदि किसी समस्या को लेकर मन में चिंता थी, तो वह धीरे-धीरे समाप्त होगी। मन की उलझन को सुलझाने के लिए आत्मचिंतन आवश्यक है। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होकर आप परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। हालांकि किसी बात पर हल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन प्रेम से स्थिति संभल जाएगी।

धनु राशि-आज लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन जोखिम उठाने से बचें। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। बॉस के साथ महत्वपूर्ण चर्चा संभव है। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभ देगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी रुकी हुई डील पूरी हो सकती है।

मकर राशि-आज पारिवारिक जीवन में संतुलन और सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विद्यार्थी यदि पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाएंगे तो परीक्षा में सफलता निश्चित है। सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे विद्यार्थियों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि-आज खर्च सोच-समझकर करें और दिखावे से दूर रहें। संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर नया विवाद खड़ा हो सकता है, इसलिए संयम रखें। मित्रों के साथ समय बिताकर मन हल्का होगा। परिवार में विवाह से जुड़ी चर्चा पक्की हो सकती है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए लाभ और खुशियों का संदेश लेकर आया है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। एक के बाद एक शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी कानूनी मामले में जीत संभव है। नए कार्य के प्रति रुचि जागेगी और परिवार के साथ बिताया समय आपको सुकून देगा। धन संबंधी समस्या दूर हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और भाई-बहनों का सहयोग आपके रुके हुए काम को पूरा कराने में मिलेगा

तम्बाकू युक्त गुटखा  विक्रय करने वालो पर चालानी कार्यवाई कर वसुला जुर्माना

तिल्दा नेवरा

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को तिल्दा नेवरा विकासखण्ड तिल्दा को नशा मुक्त करने हेतु पान ठेला,दुकानों में तम्बाकू युक्त गुटखा इत्यादि बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर टोबेको प्रोडक्ट अधिनियम (कोटपा) अधिनियम 2003 के तहत चालानी कार्यवाही की गयी, ये कार्रवाई खासकर उन दुकानों पर की गई जो स्कुलो के आसपास संचालित है .

खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डाॅं. आशीष कुमार सिन्हा के निगरानी में की गई कार्यवाई में 7 दुकानदारो एक  हज़ार का जुर्माना भी वसुला गया . इस मौके पर डाॅं. पंकज तिवारी, डाॅं. आशीष खरसन, आयुष चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी बी ई टी ओ श्री एस के साहू भी थै।

 

रमजान का तीसरा जुमा:मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, देश की तरक्की की दुआ की

तिल्दा नेवरा शहर में शुक्रवार को माह-ए-रमजान की तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी. काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावंलंबी मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की.,माह-ए-रमजान के तीसरे जुमा पर शहर की दोनों मस्जिदों में नमाज के लिए बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे। लोगों ने 16 वां रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की मस्जिद के इमाम अनिश रजा के अगुवाई में तीसरे जुमे की नमाज अदा करवाई गई।  नमाज अदा करने के बाद देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की गई। साथ ही रहमत, बरकत और मगफिरत की दुआएं मांगी गई।
मस्जिदों में हुए बयान में रोजा, नमाज, जकात, एतिकाफ और शबे कद्र की अहमियत बताई गई। घरों में महिलाओं ने भी इबादत की, जबकि शाम को परिवार के साथ इफ्तार किया गया। वहीं शहर के बाजारों में ईद की खरीदारी भी तेज हो गई है।इस मौके पर मस्जिदों में तरावीह की नमाज के दौरान कुरआन-ए-पाक मुकम्मल कराया गया।
मस्जिद रेती चौक के इमाम अनिश रजा ने कहा कि रमजान का महीना अल्लाह की रहमतों का महीना है। इस महीने में इंसान को अपने नफ्स पर काबू रखने और बुराइयों से बचने की सीख मिलती है। जब इंसान हलाल चीजों से भी खुद को रोक सकता है, तो उसे गलत कामों से भी बचना चाहिए। रमजान का महीना इंसान को अपने आचरण को बेहतर बनाने का मौका देता है। उन्होंने कहा जो व्यक्ति ईमान और सवाब की नियत से रमजान की रातों में इबादत करता है, उसकी पिछली गलतियां माफ कर दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि शबे कद्र की रातों में नमाज, कुरआन की तिलावत और अल्लाह का जिक्र करने का विशेष महत्व है। रमजान महीने की पांच पाक रातों (21वीं 23वीं, 25वीं, 27वीं और 29 वीं) में कुरान पाक नाजिल हुआ था।

सड़क हादसे में 5 लोगों की हुई मौत, सीएम साय ने हादसे पर जताया दुख,

जशपुर -जशपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। इस दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि, दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना! रेप पीड़िता को सरपंच ने किया समाज से बहिष्कृत,

वाड्रफनगर -छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर थाना इलाके के बसंतापुर  में एक गंभीर मामला सामने आया है जहां 12 साल की गर्भवती रेप पीड़िता और उसके पूरे परिवार को सरपंच ने समाज से बहिष्कृत कर दिया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी जिसके बाद सरपंच ने यह सजा सुनाई। पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

धान खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में डाला जा रहा था पानी!कलेक्टर का बड़ा एक्शन, BJP विधायक बोले- कांग्रेस का खेल?

रायपुर: छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्र में  धान की बोरियों में पानी डालने के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है। IBC24 की खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार भलेराधान खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में पानी डालने का वीडियो सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए Dr. Gaurav Singh ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच टीम का नेतृत्व सहायक आयुक्त Vinay Shukla कर रहे हैं। टीम में सहकारिता विस्तार अधिकारीऔर सहकारिता निरीक्षक अशोक साहू  को भी शामिल किया गया है। यह टीम खरीदी केंद्र  में रखे धान, भंडारण व्यवस्था और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।

इधर इस मामले को लेकरने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार धान का उठाव नहीं कर रही है, जिसके कारण धान खरीदी केंद्रों में हजारों क्विंटल धान पड़ा हुआ है। धान के सूखने से नुकसान हो रहा है और अपने को बचाने के लिए कर्मचारी धान में पानी डाल रहे हैं। दीपक बैज ने सरकार से मांग की है कि किसानों के हित में तुरंत धान का उठाव कराया जाए ताकि नुकसान से बचा जा सके और इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

वहीं इस मामले में भजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ हो सकता है। उनका कहना है कि संभव है कि कांग्रेस अपने लोगों से धान में पानी डलवा रही हो ताकि वर्तमान भाजपा सरकार को बदनाम किया जा सके। पुरंदर मिश्रा ने यह भी कहा कि जब कांग्रेस शासन में थी, तब भी कई जगहों पर धान को पानी में डुबाकर लिया जाता था। उनका तर्क है कि इस मामले की जाँच में सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

होली खेलने आई युवती के साथ दरिंदगी! कमरे में ले जाकरकिया गैंगरेप

केशकाल: छत्तीसगढ़ के कोंडागावसे इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ईरागांव थाना क्षेत्र में पांच युवकों ने एक युवती को होली में रंग लगाने के बहाने कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम बताया जा रहा है कि दरिंदों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। सदमे में डूबी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर देर शाम थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ईरागांव थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पांच युवकों ने मिलकर युवती को रंग लगाने के बहाने एक कमरे में बुलाया और वहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती सदमे में रही, लेकिन हिम्मत जुटाकर उसने देर शाम थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल जांच शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार ईरागांव थाना क्षेत्र की है, जहां युवती को कुछ युवकों ने होली के रंग लगाने के बहाने बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो आरोपियों ने उसे कमरे में ले जाकर जबरन बंद कर दिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के साथ वह थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

ईरागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं, जबकि दो अन्य बालिग बताए जा रहे हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। वहीं घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।पुलिस के अनुसार

दो अलग अलग सड़क हादसों में 9 की मौत, 27 घायल

जशपुर-भाटापारा “छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई। जशपुर में यात्री बस पलटने से 5 लोगों की जान चली गई। जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना तपकरा थाना क्षेत्र की है। वहीं, भाटापारा में ट्रक की टक्कर से बस सवार 4 लोगों की मौत हो गई। 15 से अधिक यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 2 महिलाएं, 1 बच्चा और 1 बुजुर्ग शामिल है। बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा ही थी। घटना सिमगा थाना क्षेत्र की ह

बस हादसे के बाद घायल यात्री जमीन पर बैठा हुआ।

पहली घटना जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, बस झारखंड के कुरडेग से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही थी, जिसमें करीब 25 यात्री सवार थे। तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण हट गया और बस सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान में जा घुसी और पलट गई।हादसे में कई यात्री बस में फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और करीब 25 घायल लोगों को कुनकुरी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है, और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही एक यात्री बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा दलचूरा चौक के पास हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य यात्री घायल है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.

भाटापारा में यात्रियों को बैठाने के लिए रुकी थी बस

 जबकि दूसरी घटना रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही आरबीएस कंपनी की यात्री बस दलचूरा चौक के पास पहुंची थी. इस दौरान सड़क किनारे खड़े कुछ यात्रियों को देखकर बस चालक ने उन्हें बैठाने के लिए गाड़ी रोकी. बताया जा रहा है कि बस काफी तेजी से आ रही थी और अचानक रुक गई. इसी बीच पीछे से आ रहा ट्रक चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और ट्रक बस के पिछले हिस्से से जा भिड़ी.इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य यात्री घायल है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की. कई यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल भेजने और भीड़ को नियंत्रित करने का काम शुरू किया.

4 लोगों की मौत की पुष्टि

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है. कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बस के पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कई यात्रियों को सीटों से उछलकर चोटें लगीं.

इस मामले को लेकर सिमगा पुलिस थाना के थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया और भीड़ को नियंत्रित कर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल की गई. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. बस चालक और ट्रक चालक से पूछताछ की जाएगी ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके.

ट्रक ने वॉचमैन को रौंदा,50 मीटर घसीटा,सड़क पर बिखरे शव के टुकड़े,

बालोद-डौंडी नगर:-छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में मोपेड सवार वन विभाग के वॉचमैन की मौत हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि मोपेड (बाइक) ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई थी और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया। जहां चौकीदार के शव के चिथड़े हो गए थे।

तेज रफ्तार में ट्रक ने सामने से आ रहे मोपेड सवार को टक्कर मारी। रौंदते हुए आगे बढ़ गया।

मामला डौंडी नगर थाना क्षेत्र का है। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद आक्रो​शित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस के मुताबिक, श्याम सिंह मसीयारे (53) ग्राम परसदा का रहने वाला है। वह होली के दूसरे दिन 5 मार्च को जड़ी-बूटी लेने के लिए डौंडी गए हुए थे। लौटते समय उन्होंने कच्चे रास्ते से होते हुए मेन रोड पकड़ा।

इसी दौरान दल्लीराजहरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (CG04 LM 3499) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे से भड़के वार्डवासियों ने किया चक्काजाम

हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में वार्डवासी और व्यापारी सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रदर्शनकारियों ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। चक्काजाम के दौरान लोगों ने माइंस की गाड़ियों को रोक दिया। जबकि सामान्य यातायात को चालू रखा गया।