Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 3

इन 5 राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, नौकरी-व्यापार में मिलेगी खुशखबरी

आज 14 मार्च का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष से भरा रहने वाला है। व्यापार से जुड़ी आपकी योजनाएं आपको अच्छा लाभ दे सकती हैं, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यदि आपकी संतान ने हाल ही में किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आने की संभावना है और वह आपके लिए खुशी का कारण बन सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध भी मधुर रहेंगे और आप सभी एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखेंगे। घर में आपसी सहयोग और अपनापन बना रहेगा। हालांकि आपको अपनी किसी पुरानी गलती को दोहराने से बचना होगा, क्योंकि वही गलती आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती है। साथ ही आज किसी से मांगकर वाहन चलाने से भी बचें और सावधानी बरतें।

वृषभ राशि-आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अनुकूल संकेत दे रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह या किसी शुभ कार्य को लेकर आप अपने रिश्तेदारों से चर्चा कर सकते हैं। आज आपका मन अच्छे खान-पान और मौज-मस्ती में लगा रहेगा और आप छोटे बच्चों के साथ समय बिताकर आनंद महसूस करेंगे। हालांकि किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि उतावलेपन में लिया गया फैसला आगे चलकर परेशानी दे सकता है।

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए मध्यम फल देने वाला रहेगा। यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था और उसे पूरा करने में दिक्कत आ रही थी, तो आज उसके पूरे होने की संभावना बन सकती है। हालांकि परिवार में किसी सदस्य की सेहत अचानक खराब हो सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। ऐसे में थोड़ा धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। आज किसी से धन उधार लेने की नौबत भी आ सकती है, लेकिन भविष्य को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर ही कदम उठाएं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की भी संभावना है, जिससे मन को सुकून मिलेगा।

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन संतोषजनक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समय से मतभेद या परेशानियां चल रही थीं, तो अब उनमें काफी हद तक सुधार देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आप किसी सहकर्मी से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं। संतान की प्रगति और सफलता को देखकर आपका मन गर्व से भर जाएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ा अधिक साहस और एकाग्रता दिखाने की आवश्यकता है, क्योंकि इधर-उधर की बातों में ध्यान लगाने से नुकसान हो सकता है। यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो परिस्थितियाँ आपके लिए अनुकूल हो सकती हैं।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आ सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। संतान भी पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेगी, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। हालांकि आपको अपनी सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। अपरिचित लोगों से थोड़ा सावधान रहना भी जरूरी रहेगा। अपनी आवश्यकताओं और सुविधाओं को पूरा करने के लिए आप अच्छा खासा खर्च भी कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है, खासकर नौकरी के क्षेत्र में। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं और किसी कार्य से संबंधित यात्रा भी करनी पड़ सकती है। हालांकि आज किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे अनावश्यक विवाद हो सकता है। आपके मन में कुछ नया और अलग करने की इच्छा जाग सकती है और आप अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। आज आपको हर निर्णय बहुत सोच-समझकर लेना होगा और अपनी सीमाओं को पहचानते हुए ही आगे बढ़ना होगा।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए प्रगति और तरक्की के संकेत लेकर आ सकता है। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जो आगे चलकर खास स्थान बना सकता है। कामकाज में सफलता पाने के लिए आपको योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना होगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे पूरा करने का प्रयास करें, क्योंकि इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज धन-धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं और इससे मन में प्रसन्नता रहेगी। हालांकि आपकी किसी बात से जीवनसाथी थोड़े नाराज हो सकते हैं, इसलिए बोलते समय सावधानी बरतें। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव भी बना रहेगा, जो आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपको हर निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दे रहा है। जल्दबाजी में किए गए कामों में गड़बड़ी हो सकती है और व्यस्तता के कारण आप कुछ गलत फैसले भी ले सकते हैं। हालांकि अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में आपको ज्यादा कठिनाई नहीं होगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए नए कपड़े या कोई आभूषण भी खरीद सकते हैं, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। लेकिन अनावश्यक खर्च आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं, इसलिए आज थोड़ा समझदारी और संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। यदि आप धैर्य के साथ काम करेंगे, तो परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती जाएंगी।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। सरकारी कामों को टालने के बजाय उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से घर का वातावरण खुशियों से भर सकता है। अचानक वाहन में खराबी आने से कुछ अतिरिक्त खर्च भी हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समझदारी और धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुकी हुई डील भी आज फाइनल हो सकती है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए व्यापार और कामकाज में वृद्धि का संकेत दे रहा है। परिवार में किसी सदस्य से किया हुआ वादा समय रहते पूरा करना जरूरी होगा, वरना वे आपसे नाराज हो सकते हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। यदि आपका कोई पारिवारिक व्यवसाय है, तो उसमें आपको कामकाज पर निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता होगी। लंबे समय से रुकी हुई कोई डील भी आज पूरी होने की संभावना है। हालांकि कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कहीं आने-जाने या घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगी। हालांकि दिनभर थोड़ी भागदौड़ भी बनी रह सकती है। कोई व्यक्ति आपके कामों में बाधा डालने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। किसी सरकारी मामले को लेकर आप किसी अच्छे वकील से सलाह भी ले सकते हैं। यदि किसी काम को लेकर आपके मन में संदेह हो, तो बिना सोचे-समझे उसमें आगे बढ़ने से बचें। साथ ही आप किसी नई नौकरी के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
मीन राशि-आज का दिन कामकाज के मामलों में आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कार्यों को लेकर काफी मेहनत करेंगे और उसका अच्छा परिणाम भी देखने को मिल सकता है। माताजी के साथ आपके संबंध पहले से अधिक मधुर हो सकते हैं और आप दोनों एक-दूसरे के और करीब महसूस करेंगे। हालांकि कभी-कभी बिना वजह क्रोध करने की आपकी आदत परिवार के सदस्यों को नाराज कर सकती है, इसलिए अपने स्वभाव पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कहीं यात्रा या घूमने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। साथ ही किसी विरोधी की बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है।

रमजान का आखिरी जुमा:नेवरा जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अदा की गई नमाज.

शबे कद्र  की 25 वी रात आज .16 मार्च को 27 सी रात मनाई जाएगी
तिल्दा नेवरा -शुक्रवार को रमजान महीने का आखिरी जुम्मा यानी अलविदा की नमाज अदा की गई इस मौके पर शहर की दोनों  मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने पहुंचें नेवरा में ऐतिहासिक जामा मस्जिद खास इंतजाम किए गए थे मुस्लिम समाज के लिए अलविदा जुमा रमजान के सबसे अहम दिनों में से एक माना जाता है, इसलिए सुबह से ही लोगों में खास उत्साह देखा गया। मुस्लिम मोहल्ले में साफ सफाई के साथ नहा कर स्नान गुसल कर नए कपड़े पहन कर खुशबू इतर लगा कर दोपहर 12बजे जान से पहले मस्जिदों में पहुंच गए।आज शनिवार को शबे कद्र की 25 वी रात और 16 मार्च को 27 सी रात मनाई जाएगी इन रात में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों सहित पूरे घरों में गुनाहों से तौबा करेंगे
तिल्दा नेवरा में रमजान के आखिरी जुमा अलविदा की नमाज शहर की दोनों  मस्जिदों में अदा की गई। अकीदतमंदों ने देश की अमन चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। महिलाओं सहित सभी ने नमाज अदा की और गुनाहों से बचने की प्रार्थना की। अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मस्जिदों के पास सुरक्षा की दुष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रही।
नेवरा स्थित  मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा की नमाज को लेकर दोपहर 12 बजे के बाद से ही मस्जिदों में मुस्लिम बंधुओं के लोगों का आना शुरु हो गया। दोपहर एक बजे मुस्लिम बंधुओं ने पूरे अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की।जामा मस्जिद में मौलाना अमिश रजा ने अलविदा की नमाज अदा कराई। इमाम अनिश रजा  ने अपनी तकरीर में रमजान के बारे में बताया कि रमजान की आखिरी जुम्मा को अलविदा कहा जाता है।अलविदा का मतलब विदा होना है। उन्होंने कहा रमजान की सभी जुम्मा में सबसे महत्व अलविदा जुम्मा को दिया गया है जो ईमान वाले पहले मस्जिद पहुंचे उसे ज्यादा नेक मिलता है।
रमजान माह की 21,23 ,25 ,27 ,29 की रातों को शबे ए कद्र की रात कहा जाता है। यह रात तमाम रातों से बेहतर रात माना गया है। इन रात में जो भी ईमान वाले रात में जाग कर इबादत करते हैं। नमाज पढ़ना कुरान पढ़ना, अल्लाह का जिक्र करना, दुआ मांगना, अल्लाह अपने खास फरिश्तों को भेजते हैं कि देखो मेरे इबादत में कौन-कौन बंदा अपने मगफिरत की दुआ मांगते हैं। उसे बंदे की सभी गुनाहों को माफ कर देते हैं अल्लाह उसे वक्त ईमान वाले बांधों की बहुत करीब होता है। उन्होंने कहा कि रोजा रखने के साथ पांच वक्त की नमाज अदा करना हर बुराई से परहेज रहना रमजान की पूरे माह इबादत में मशहूर रहना रोजगार तरावीह की नमाज अदा करना यह सभी फजीलत बयान किया।रजा साहब ने कहा कि रमजान रहमतों और बरकतों वाला महीना है। इस महीने में एक नेकी पर 70 गुना सबाब मिलता है। उन्होंने कहा कि रमजान में गलत कामों से तौबा करें। दीन के रास्ते पर चले और झूठ और फरेब से बचे।आज शबे कद्र 25 वी रात और 16 मार्च को 27 सी रात मनाई जाएगी इन रात में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों सहित पूरे घरों में गुनाहों से तौबा करेंगे

तिल्दा में आवारा कुत्तों का आतंक,:कुत्ता काटने के 25 मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल

तिल्दा नेवरा =शहर सहित आसपास गावो में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एरिया में अकसर डॉग बाइट के मामले सामने आते रहते है।आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर लोग भयभीत है। लोगो का कहना है शहर के कुछ जगहों से रात हो दिन अकेले बाहर निकलना मुश्किल है.आवारा कुत्तों का झुंड राहगीरों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बनाते  है। कुत्ते आदम खोर जंगली जानवरों की तरह लोगो पर हमलाकर नोचकर घायल कर रहे हैं।तिल्दा में प्रतिदिन 30 से 35 लोग कुत्तो के हमले से घायल होकर डाक्टरों के पास पहुंच रहे हैं .अकेले सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 15 लोग इलाज के लिए पहुंच रहे है

आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर लोग काफी भयभीत है.ऐसे ज्यादातर कुत्ते जहा मांस बेचा जाता है वह झुंड में देखे जाते है ।दीनदयाल चौक पर कुछ लोग मुर्गा कटकर बेचते है।सिमगा तिल्दा मार्ग स्थित बार के सामने मछली बाजार लगती है. और भी कई ऐसे स्थान और मांसहारी होटले है जहा  टुकड़ों को खाने के लिए कुत्ते यहां आते हैं. और रात दिन  मंडराते नजर आते है। लोगो का कहना है ऐसी जगहों से अकेले निकलना निकलना मुश्किल हो जाता है ।

आवारा कुत्तों के कारण बच्चो के माता-पिता इतने डरे हुए हैं कि उन्हें अपने बच्चों को स्कूल बस तक छोड़ने जाना पड़ता है और उनके बस में चढ़ने तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार बच्चे कुत्ते को देखकर डर जाते है और ऐसे में कुत्ता दौड़ाकर बच्चो पर हमला कर देते है। कई ऐसी खाली जगह है जहा फेकी गई गंदगी में भी कुत्ते मंडराते नजर आते हैं.

दो दिन पहले  दोपहर के आसपास, वार्ड 3 में स्थानीय लोगों ने कुत्ते को सड़क किनारे एक बिल्ली पर हमला करते देखा. बाद में, इसने अगली गली में एक और कुत्ते को काट लिया. फिर भागते हुए एक बुजुर्ग पर बेरहमी से हमला कर उसे घायल कर दिया, जिससे उनके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

तिल्दा नेवरा नगर पालिका ने लाखो रुपए खर्च डॉग शेल्टर बनवाया है..वहा एक भी कुता आज तक नही लाया गया है, . कुत्तों को पकड़ने के लिए लोग कई बार गुहार लगा चुके है लेकिन फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। कुत्तो के बढ़ते आंतक को लेकर जब नगर पालिका अधिकारी अनिश ठाकुर से बात की गई उन्होंने बताया की सभी चौक चौराहो परहेल्पलाइन मोबाईल नबर लिखे बोर्ड लगाए गए है .जिसमे साफ लिखा गया है यदि किसी को कुता काटता या हमला करने दौडाता है उसकी सुचना तत्काल बोर्ड पर लिखे नबर पर तत्काल काल करने कहा गया है .उन्होंने बतया की किसी भी व्यक्ति के द्वरा कुत्ते के काटने की सूचना  नही दी गई है।

जबकि निजी अस्पतालों में छोड़ दिया जाए और सिर्फ सरकारी असपताल के आकड़ो पर नजर डाले तो तिल्दा में हर महीने 400 से 500 मरीज कुतो के काटने से घायल होकर इलाज के लिए आते है .यानि की लगभग 15 लोगो को प्रतिदिन आपना शिकार बनाते है.गरीब  और मध्यम परिवार के लोग इलाज  के लिए सरकारी असपताल आते है,यह उनका इलाज मुफ्त में होता है .सपन्न लोग महंगा इलाज कराने प्राइवेट डाक्टरों के पास पहुंचते है 

कुत्ता काटने पर लापरवाही मतलब मौत

BMO डॉ. आशीष सिन्हा ने बताया कि यदि किसी को कुत्ता, बिल्ली या बंदर ने काटा है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. कुत्ता, बिल्ली या बंदर के काटने से बने घाव के आधार पर ही उपचार तय किया जाता है. घाव के आधार पर इसकी तीन कैटेगिरी हैं.यदि जानवर के हमले में सिर्फ लार लगी है और चमड़ा नहीं कटा है, तो यह पहली कैटेगिरी है. जानवर का नाखून या दांत से शरीर पर रगड़ या खरोंच हो जाए तो यह दूसरी कैटगरी है लेकिन  दांत मांस में गड़ा दिए या खून निकल रहा है, तो यह तीसरी कैटेगरी है.हर केटेगिरी में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है. मगर, तीसरी केटेगिरी में एआरवी के साथ ही सीरम लगवाना चाहिए. क्योंकि, सीरम में मौजूद एंटीबॉडी से शरीर में पहुंचा रेबीज वायरस तेजी से खत्म होता है. सीरम घाव वाली जगह पर ही लगाया जाता है.

विधानसभा में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल 30 बच्चों पर 1 शिक्षक का नियम अधूरा, मंत्री ने सदन में मानी बड़ी बात

रायपुर-छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। राज्य में कई स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात के नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। इस बात को स्वयं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधानसभा में स्वीकार किया है।

विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि नियम के अनुसार हर 30 छात्रों पर एक शिक्षक होना जरूरी है, लेकिन प्रदेश के सभी स्कूलों में यह व्यवस्था फिलहाल पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। यह जानकारी कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह के सवाल के जवाब में दी गई। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या राज्य के हर स्कूल में शिक्षक-छात्र अनुपात के नियम का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

राघवेंद्र सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि क्या सरकार इस संबंध में कोई आदेश जारी करेगी और शिक्षकों की नई भर्ती की जाएगी ताकि सभी स्कूलों में निर्धारित अनुपात लागू किया जा सके। मंत्री ने जवाब में स्वीकार किया कि फिलहाल सभी स्कूलों में यह मानक पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि सरकार इस दिशा में स्थिति सुधारने के लिए प्रयास कर रही है।

गोधन की सुध लेने साय सरकार कल से शुरू करने जा रही ‘गौधाम योजना

रायपुर-छत्तीसगढ़ में पशुधन संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत करने जा रही है। मुख्य मंत्री विष्णु देव साय शनिवार को तखतपुर क्षेत्र के लाखासार गांव से इस योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

कृषि मंत्री राम विचार नेताम  ने कहा कि गौधाम योजना के तहत बनाए जाने वाले केंद्रों में पशुओं के लिए चारे, पानी और स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही यहां लावारिस पशुओं के संरक्षण की भी व्यवस्था होगी। मंत्री नेताम ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में गोबर खरीदी को लेकर भारी गड़बड़ियां हुई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि “कांग्रेस की सरकार में गोबर सिर्फ कागजों में खरीदा गया। जितने पशु नहीं थे, उससे ज्यादा गोबर बेचने के रिकॉर्ड बनाए गए।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं को समय के साथ वास्तविकता समझ में आएगी।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 24 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया था जिसमें गौधाम योजना को विशेष महत्व दिया गया है। करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये के कुल बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालन को मजबूत करने के लिए इस योजना में ठोस प्रावधान किए गए हैं। सरकार की योजना के अनुसार पुराने गौठानों को उन्नत ‘गौधाम’ में बदला जाएगा जहां लावारिस पशुओं के संरक्षण के साथ-साथ चारा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। सरकार ने गौशालाओं को दिए जाने वाले अनुदान में भी बढ़ोतरी की है। अब प्रति मवेशी मिलने वाली राशि 25 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है। इसके अलावा गौधाम योजना में काम करने वाले गौसेवकों और चरवाहों को हर महीने 10 हजार से 13 हजार रुपये तक का मानदेय देने का भी प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती पर सीएम विष्णुदेव साय का कड़ा रुख

रायपुर: अफीम की खेती पर विपक्ष के हमलों के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने कड़ा रुख अपनाया है. सीएम साय ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को अपने अपने जिलों में अफीम की अवैध खेती को लेकर संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री साय ने साफ कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती न हो रही हो. उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि 15 दिन के अंदर प्रमाण पत्र सहित विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को देना सुनिश्चित करें.

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस”

विष्णुदेव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और कारोबार के प्रति सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है. ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आयुक्त भू-अभिलेख ने सभी जिला कलेक्टरों को सर्वे कर जांच रिपोर्ट और उनके जिले में अफीम की खेती नहीं किए जाने संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के संबंध में पत्र जारी कर दिया है.

बता दें कि गुरुवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सीएम विष्णुदेव साय पर अफीम लगाने का स्टार्टअप शुरू करने का आरोप लगाया. बघेल ने इस मामले में मीडिया को भी घेरा और कहा कि अफीम उगाने वाले जो भाजपा नेता के करीबी है उनका नाम उजागर नहीं किया जा रहा है. भूपेश ने कहा कि अफीम लगाने वालों के संबंध किन किन से है उनके पास इसके सबूत है. वहीं कांग्रेस 17 मार्च को इस मामले में विधानसभा घेराव की तैयारी में है.

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त की राशि 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये का अंतरण करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम से छत्तीसगढ राज्य के 24 लाख 71 हजार 498 किसानों के खाते में 498 करोड़ 83 लाख रूपए की राशि भेजी जाएगी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ राज्य के 2 लाख 92 हजार वन पट्टाधारी और 37 हजार 400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लाखों किसान सहित जनप्रतिनिधिगण राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद, कृषि महाविद्यालय जोरा रायपुर से जुड़ेंगे।

आज छत्तीसगढ़ के किसानों को पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,

भोपाल में राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए. महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं. इस दौरान कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर.मौजूद रहे .-राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए. महिला ने कहा कि उसका पति उसके सामने ही अपनी सगी बहन केसाथ संबंध बनाता है. उसने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. शिकायत सुनने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. महिला के अनुसार उसने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन पति ने उसकी बात नहीं मानी.

‘पति मेरे सामने सगी बहन से संबंध बनाता है.

छत्तीसगढ़ के भिलाई में पकड़े गए हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, रैकेट पिछले तीन महीनों से दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में चल रहा था। जांच में सामने आया कि इसमें शामिल लड़कियों में कुछ छात्राएं भी हैं, जो अलग-अलग जिलों से आती थीं।भिलाई हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट की स्टोरी की शुरुआत में यह काम महंगे शौक और पॉकिट मनी के लिए शुरू हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे यह पूरी तरह व्यवस्थित नेटवर्क में बदल गया। शहर से बाहर जाने पर लड़कियों की डिमांड रहती थी कि उन्हें महंगी शराब और ब्रांडेड सिगरेट दी जाए। उनके ज्यादातर ग्राहक 50 साल से ऊपर उम्र के थे।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रैकेट संचालक धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह को गिरफ्तार किया था। 7 लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

भिलाई हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट की इनसाइड स्टोरी

दुर्ग में अमित जोश के जीजा ने एक युवती को मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। युवती के विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाके में जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड मांगा है।आरोपी लक्की जॉर्ज उर्फ सोनू, अमित जोश का जीजा है। पुलिस ने 2024 में अमित जोश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। अमित जोश पर कई अपराधिक मामले थे। लक्की जॉर्ज भी पुराना अपराधी है। इसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं।

एनकाउंटर में ढेर अमित जोश के जीजा ने की छेड़छाड़

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के मामले को लेकर राजनीति गरमा गई। भिलाई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में गुरुवार को बीजेपी के कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।दुर्ग में दुर्ग ग्रामीण और दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बीजेपी कार्यालय का घेराव किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजीव भवन से बीजेपी कार्यालय तक पैदल यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीजेपी कार्यालय के चारों तरफ पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

दुर्ग में अफीम की खेती, कांग्रेसियों ने घेरा बीजेपी कार्यालय

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब भारत के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बाजार पर भी दिखाई देने लगा है. बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों और सप्लाई चेन में आई बाधाओं के कारण बोतलबंद पानी की लागत तेजी से बढ़ रही है. गर्मी के मौसम से ठीक पहले इस उद्योग पर बढ़ता लागत दबाव चिंता का कारण बन रहा है. कई पैकेज्ड वाटर कंपनियों ने अपने वितरकों को भेजे पत्रों में बताया है कि युद्ध के कारण कच्चे माल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. इसके चलते कुछ कंपनियों ने पहले ही वितरण स्तर पर कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं. उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसका सीधा असर आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ सकता है रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत का पैकेज्ड वाटर बाजार लगभग 5 अरब डॉलर का माना जाता है

ईरान जंग के बीच भारत में अब ‘पानी’ भी हो जाएगा महंगा!

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस वर्ष हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार हायर सेकेंडरी (12वीं) की सैद्धांतिक परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 17 मार्च 2026 से प्रारंभ होगी। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी।बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में अपनी सीट पर बैठना होगा। इसके बाद 8:35 बजे उत्तरपुस्तिका वितरित की जाएगी, 8:40 बजे प्रश्नपत्र दिए जाएंगे और 8:45 बजे से उत्तर लेखन शुरू होगा। परीक्षा का समय 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है।
 छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल बोर्ड का टाइम टेबल जारी,

जगदलपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए दीपक बैज ने कहा, हम तो कई सालों से ये सुन रहे हैं कि अब नक्सलवाद खत्म हो जाएगा. बैज ने कहा कि इसके पहले भी कई सरकारों ने ये दावा अलग अलग सालों में किया, लेकिन हकीकत क्या है सबको पता है. मीडिया से बात करते हुए दीपक बैज ने गैस सिलेंडर की किल्लत, दुर्ग और बलरामपुर में अफीम की खेती को लेकर भी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया.दीपक बैज ने कहा कि ये अच्छी बात है कि नक्सलवाद खत्म होना चाहिए, लेकिन कब खत्म होगा ये सवालों में है.पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यदि सच में नक्सलवाद खत्म होने जा रहा है तो क्या सरकार यह गारंटी दे सकती है कि मार्च के बाद प्रदेश में कोई नक्सली घटना नहीं होगी. किसी कांग्रेसी कार्यकर्ता की हत्या नहीं होगी. किसी निर्दोष को फर्जी नक्सली बताकर जेल नहीं भेजा जाएगा या एनकाउंटर नहीं किया जाएगा.

17 मार्च को विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस,

धमतरी और बलौदाबाजार जिले में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है. उपभोक्ता सुबह से ही गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी का सर्वर डाउन होने की वजह से न तो बुकिंग हो पा रही है और न ही डिलीवरी दी जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.उपभोक्ताओं का कहना है कि जब वे गैस सिलेंडर बुक करने के लिए ऑनलाइन नंबर पर कॉल कर रहे हैं तो कॉल भी नहीं लग रहा है. वहीं एजेंसी पहुंचने पर उन्हें सर्वर डाउन होने की बात कहकर वापस लौटा दिया जा रहा है.लोगों का कहना है कि पिछले चार दिनों से वे लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं,

धमतरी बलौदा बाजार मेंएलपीजी गैस सिलेंडर के लिए मची होड़,

 छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक निजी विश्वविद्यालय में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा छात्र पिछले 6 दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता है। छात्र की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो विश्वविद्यालय के ही हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है। पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। यहाँ रोहित कुमार एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि लापता छात्र हॉस्टल में रहता था और बीते 6 दिनों से वह गायब है। गौरतलब है कि छात्र के लापता होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया था।

न्यायधानी के इस यूनिवर्सिटी से अचानक गायब हुआ छात्र,

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, साय सरकार ने लाई ये शानदार योजना, ऐसे ले सकते हैं छूट का लाभ

रायपुर=मुख्य मंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय स्थित सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया और अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2 हजार 931 हितग्राहियों को 8 करोड़ 79 लाख रुपए की सब्सिडी भी अंतरित की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिजली आज हमारी मूलभूत जरूरतों में शामिल हो चुकी है और इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। कई परिवार आर्थिक कारणों से समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाते, जिससे सरचार्ज के कारण बकाया राशि बढ़ जाती है और पूरा भुगतान करना कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने समाधान योजना शुरू की है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान योजना के माध्यम से लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले प्रदेश के निम्न एवं मध्यम आय वर्ग तथा कृषि उपभोक्ताओं को राहत देने की पहल की गई है। योजना के तहत प्रदेश के 28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को कुल 757 करोड़ रुपए की राहत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश के लगभग 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई गई, जिससे आजादी के बाद से अंधेरे में रहे गांव भी रोशन हुए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में हमारे अपने संसाधनों से लगभग 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है और प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना काल में आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए थे, जिससे बकाया राशि बढ़ गई थी। राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं की इस परेशानी को समझते हुए समाधान योजना लागू की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति प्रदेश में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है और अब तक लगभग 36 हजार लोग इससे जुड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महिला स्व सहायता समूहों द्वारा सोलर पैनल वेंडर के रूप में कार्य किया जाना एक सकारात्मक पहल है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से बिजली की बचत करने और घरेलू बिजली के अनावश्यक उपयोग से बचने की अपील की। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को समाधान योजना के लिए बधाई देते हुए निर्देश दिए कि शिविर लगाकर और व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को समाधान योजना से जोड़ा जाए।

उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं की तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें 31 मार्च 2023 की स्थिति में निष्क्रिय उपभोक्ता, सक्रिय एकल बत्ती कनेक्शनधारी उपभोक्ता तथा सक्रिय अशासकीय घरेलू एवं अशासकीय कृषि उपभोक्ता शामिल हैं। इन श्रेणियों के उपभोक्ताओं को विद्युत देयक जमा करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में अधिभार की राशि में 100 प्रतिशत छूट तथा मूल बकाया राशि में 75 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीयन कराना होगा और पंजीयन के समय बकाया राशि का न्यूनतम 10 प्रतिशत भुगतान करना अनिवार्य होगा। शेष राशि का भुगतान किस्तों में किया जा सकेगा और आगामी माह में कोई अधिभार नहीं लगेगा। यह योजना 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगी। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर मती मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और विद्युत उपभोक्ता उपस्थित थे।

इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, जानिए मेष से लेकर मीन राशि वालों का 13 मार्च का राशिफल

आज 13 मार्च का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपको अपनी सेहत पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की सलाह दे रहा है, क्योंकि किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने की संभावना बन सकती है। ऐसे में लापरवाही बिल्कुल न करें और समय पर आराम भी लें। भाई-बहनों का सहयोग आपको पूरा मिलेगा, जिससे कई रुके हुए काम भी धीरे-धीरे पटरी पर आते दिखाई देंगे। यदि लंबे समय से कोई परेशानी आपको परेशान कर रही थी, तो अब उसके कम होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवार में किसी सदस्य से आपने जो वादा किया था, उसे पूरा करने का समय भी आ सकता है। अविवाहित लोगों के लिए आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। कहीं घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है। साथ ही आज आपका मन परोपकार और दूसरों की मदद करने के कार्यों में भी खूब लगेगा।

वृषभ राशि-आज का दिन आपको अपने व्यवहार और वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रहा है। किसी से भी बात करते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी-सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है। आज अपने खर्चों पर भी विशेष ध्यान दें और उनका सही लेखा-जोखा रखें, नहीं तो अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। किसी बात को लेकर झगड़े या विवाद में पड़ने से बचें, क्योंकि मामला कानूनी रूप भी ले सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की कोई बात आपको थोड़ी बुरी लग सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें। जो लोग रोजगार को लेकर लंबे समय से परेशान थे, उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन यदि वे अपनी मेहनत जारी रखें तो जल्द ही अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आ सकते हैं, जिससे आपके संबंध और मजबूत होंगे। साथ ही प्रॉपर्टी खरीदने का जो सपना आप लंबे समय से देख रहे थे, उसके पूरा होने के संकेत भी मिल सकते हैं। हालांकि आपकी किसी बात से परिवार के कुछ सदस्य असहज महसूस कर सकते हैं, इसलिए बोलते समय थोड़ी सावधानी रखें। आज साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने से बचना ही बेहतर रहेगा।
कर्क राशि-आज का दिन आपको धैर्य और समझदारी के साथ काम लेने की सलाह दे रहा है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपको अनावश्यक विवादों में डाल सकता है, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा। जीवनसाथी यदि काम या किसी निर्णय को लेकर आपको कोई सलाह दें, तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि गंभीरता से उस पर विचार करें। परवार के साथ आप किसी मांगलिक या शुभ कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। सफलता पाने के लिए आपको अपनी मेहनत और प्रयासों पर भरोसा रखना होगा, क्योंकि यही आपको आगे बढ़ने की राह दिखाएगा।
सिंह राशि-आज आप दोस्तों के साथ कुछ समय हंसी-मजाक और मौज-मस्ती में बिताएंगे, जिससे पुरानी यादें भी ताजा हो सकती हैं। हालांकि आपको अपने जरूरी कामों को टालने से बचना होगा, क्योंकि लापरवाही बाद में परेशानी का कारण बन सकती है। अपनी आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद भी आपको भरपूर मिलेगा। साथ ही किसी प्रॉपर्टी की प्राप्ति या उससे जुड़ी अच्छी खबर मिलने के संकेत भी हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, इसलिए शांत रहकर स्थिति को संभालने की कोशिश करें।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ नया और रचनात्मक करने का अवसर लेकर आ सकता है। आपके मन में काम को लेकर कई नए विचार आएंगे, जिन्हें यदि आप अपने व्यवसाय या कार्य में लागू करें तो अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने किसी सहकर्मी से भी काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आज समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं, जिससे मन बेहद प्रसन्न रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस मिलने की संभावना भी बन रही है। साथ ही कोई सरकारी काम जो लंबे समय से अटका हुआ था, वह भी आज पूरा हो सकता है।
तुला राशि-आज आपको वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आज उसके पूरा होने के संकेत मिल सकते हैं। हालांकि आज किसी को धन उधार देने से बचना ही बेहतर रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि मजबूत हो सकती है और नए लोगों से आपकी पहचान भी बढ़ेगी। अपनी सेहत को लेकर भी थोड़ा सतर्क रहें और छोटी-सी समस्या को भी नजरअंदाज न करें। पुराने प्रेम संबंधों से जुड़े लोगों की मुलाकात होने के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आ सकता है। पिछले कुछ समय से जो तनाव या चिंता आपको परेशान कर रही थी, उसमें भी अब सुधार दिखाई देगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपको काम या जीवन से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। कहीं घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई अहम जानकारी मिल सकती है और कुछ खास लोगों से मुलाकात भी हो सकती है। नौकरी से जुड़ी किसी समस्या को हल करने के लिए आपको अपने सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। साथ ही अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए बहुत जरूरी रहेगा।
धनु राशि-आज यदि कामकाज को लेकर कुछ परेशानियां चल रही थीं, तो उनके दूर होने के संकेत मिल रहे हैं। अपनी मेहनत और लगन के बल पर आप एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। पुराने लेन-देन को समय रहते निपटाना आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि किसी शारीरिक समस्या से आप लंबे समय से परेशान थे, तो अब उसमें भी राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग खुलने के योग बन रहे हैं। साथ ही नए लोगों से आपकी पहचान बढ़ेगी, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
 मकर राशि-आज का दिन आपके लिए धन और समृद्धि में वृद्धि का संकेत दे रहा है। कहीं यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में भी आपको अच्छी सफलता मिल सकती है और नए लोगों से आपकी पहचान बढ़ेगी। संभव है कि ये लोग आपके व्यवसाय को विदेश तक विस्तार देने में मदद करें। हालांकि किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आज आप अपनी संतान को संस्कारों और परंपराओं का महत्व भी समझा सकते हैं।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य से मध्यम फल देने वाला रहेगा। यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो आज वह दूर हो सकता है और रिश्ते में फिर से मधुरता आएगी। आज आपका मन हल्का-फुल्का और मौज-मस्ती के मूड में रहेगा। आप परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। हालांकि माता जी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप अपने पिताजी से सलाह ले सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से भी आज कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
मीन राशि-आज आप अपनी जरूरतों को पूरा करने में अच्छा-खासा खर्च कर सकते हैं। आपका मनमौजी स्वभाव कभी-कभी परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद का कारण भी बन सकता है, इसलिए थोड़ा संयम रखना जरूरी होगा। किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचें और सोच-समझकर ही कदम उठाएं। आज अपनी निजी या महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचना बेहतर रहेगा। यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से लंबित था, तो उसके पूरा होने की संभावना बन रही है। साथ ही किसी से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि आपकी कही हुई बात का असर सामने वाले पर गहरा पड़ सकता है।

अवैध रूप से सिलेंडर बेचने वाले ब्लेक पर बेच रहे है घरेलु गैस: इंडक्शन की बिक्री में भारी उछाल,

तिल्दा नेवरा -घरेलू एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए और लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब लोगों ने रसोई के लिए वैकल्पिक इंतजाम तलाशने शुरू कर दिए हैं। हालांकि अभी शहर में घरेलू सिलेंडर कंपनी वाले समय पर सिलेंडर देते आ रहे हैं इसीलिए कोई समस्या नहीं है। लेकिन जिनके पास कनेक्शन नहीं है और जो लोग सिलेंडर बाजार से खरीदते हैं उन लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शहर में कई ऐसे दुकानदार हैं जो अवैध रूप से सिलेंडर बेचते हैं । ऐसे लोग 13 से 1400 रुपए में सिलेंडर बेच रहे हैं।

ऐसी स्थिति में घरेलू उपयोग के लिए अब बड़े पैमाने पर लोग इंडक्शन चूल्हों की ओर रुख कर रहे हैं. एलपीजी की सीमित उपलब्धता के कारण इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है. पहले जहां महीने में मुश्किल से चार–पांच इंडक्शन बिकते थे वहीं अब रोजाना कई पीस बिक रहे हैं।

नीरजकेसरवानी का कहना है कि गैस सिलेंडर महंगा होने और समय पर उपलब्ध नहीं होने की समस्या के चलते बड़ी संख्या में लोग अब इलेक्ट्रिक किचन उपकरणों की ओर रुख कर रहे हैं। इसका असर यह है कि बाजार में इंडक्शन चूल्हे, इलेक्ट्रिक केतली, राइस कुकर और माइक्रोवेव जैसे उपकरणों की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है।

बर्तन व्यापारी रजत केसरवानी  ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन चूल्हों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में 10 गुना तक बढ़ गई है। स्थिति यह है कि कई दुकानों पर इंडक्शन चूल्हों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है और नए ऑर्डर देने पड़ रहे हैं।. दुकानदारों के अनुसार पहले जहां दिनभर में एक-दो इंडक्शन चूल्हे बिकते थे, वहीं अब दर्जनों की संख्या में ग्राहक इन्हें खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया की 1600 वॉट से लेकर 3000 वॉट तक के हाई-पावर इंडक्शन की सबसे ज्यादा मांग है, क्योंकि ये जल्दी गर्म होते हैं और कम समय में खाना तैयार कर देते हैं.कई ग्राहक कमर्शियल इंडक्शन मांग रहे हैं, लेकिन बाजार में उपलब्धता बेहद कम है, जिसके कारण कई खरीदारों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. व्यापारियों का कहना है कि अचानक बढ़ी मांग के लिए कंपनियां तैयार नहीं थीं. इंडक्शन चूल्हों के कई आवश्यक कंपोनेंट विदेशों से मंगाए जाते हैं, जिनमें करीब 20% हिस्से चीन से आते हैं।

सप्लाई सीमित होने से उत्पादन बढ़ाना कंपनियों के लिए चुनौती बना हुआ है। हलाकि अभी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन बाजार में चर्चा है कि अगर कंपोनेंट की कमी बढ़ी तो दरें 5 से 10 फीसदी तक बढ़ सकती हैं. बाजारों के अलावा ऑनलाइन मार्केट में भी इंडक्शन की बिक्री जोरों से हो रही है. इंस्टेंट डिलीवरी एप पर कई कंपनियों के स्टॉक खत्म हो गए हैं. ऑर्डर करने पहले इंडक्शन सोल्ड आउट बता रहे हैं।

फूड विभाग के अधिकारियों को कहना है कि यदि कोई ब्लैक में सिलेंडर बेचते हुए पकड़ा गया तो उनके ऊपर कड़ी और बड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को कहना है कि लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए।अभी घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है