Monday, February 23, 2026
Home Blog Page 2

रायपुर में नाइजीरियन युवक-युवती की अश्लील हरकत, पार्किंग में हो गए शुरू..! वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी इलाके के नया रायपुर से  एक विवादित मामला सामने आया है, जहां विदेशी मूल के कुछ छात्र-छात्राओं की कथित आपति जंक हरकतों का  को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि सेक्टर-30 स्थित एक रिहायशी परिसर की पार्किंग में कुछ युवक-युवतियों द्वारा अश्लील गतिविधियां करने का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित छात्र-छात्राएं अफ्रीकी मूल, विशेषकर नाइजीरिया से जुड़े बताए जा रहे हैं और नया रायपुर स्थित कई निजी विद्यालयों में पढ़ने आते हैं। आरोप है कि जब स्थानीय लोगों ने उन्हें ऐसी हरकतों से मना किया तो विवाद और मारपीट की स्थिति भी उत्पन्न हुई। कुछ निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि इन छात्रों के संबंध प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों से हो सकते हैं, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता, स्थान और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जांच की जा रही है तथा कानून व्यवस्था भंग करने या आपत्तिजनक कृत्य पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भी कहा है कि किसी भी विदेशी छात्र द्वारा नियमों का उल्लंघन या अवैध गतिविधि पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सुपर संडे पर फैन्स को मिलेगा डबल डोज… पहले बांग्लादेश, फिर साउथ अफ्रीका को सबक सिखाएगी टीम इंडिया

खेल डेस्क-सुपर संडे क्रिकेट फैन्स के लिए संडे सच में सुपर होने वाला है, भारतीय क्रिकेट फैन्स को आज डबल रोमांच मिलेगा.एक ही दिन में टीम इंडिया दो बड़े मुकाबलों में मैदान पर उतर रही है. पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में भारतीय महिला टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी, फिर टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पुरुष टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा.यानी दिन की शुरुआत महिला टीम के खिताबी मुकाबले से होगी और शाम को नजरें टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले पर टिकी रहेंगी.दोनों मैचों में भारत से जीत की बड़ी उम्मीदें हैं.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में भारत और बांग्लादेश की महिला टीमें आमने-सामने होंगी. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने संतुलित प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी.और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम ने मजबूती दिखाई है, जिसके दम पर वह फाइनल तक पहुंची है.बांग्लादेश की टीम भी कम नहीं आंकी जा सकती. उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में वह हमेशा चुनौती पेश करती है. ऐसे में फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. भारतीय महिला टीम की कोशिश होगी कि वह दबाव के इसमुकाबले में संयम बनाए रखे और ट्रॉफी अपने नाम करे.

दोनों टीमों के इस टूर्नामेंट के सफर पर अगर नजर डालें तो बांग्लादेश ने अपने 3 में से 3 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, भारत ने 3 में से 2 मैच जीते हैं और फाइनल में उसे जगह मिली है.

शाम को साउथ अफ्रीका से सुपर-8 की टक्कर

महिला टीम के बाद बारी होगी पुरुष टीम की. टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीकासे होगा ,कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में शानदार लय में दिखी है. ग्रुप स्टेज में टीम ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई.

दक्षिण अफ्रीका की टीम भी संतुलित है और बड़े मैचों में कड़ी टक्कर देने के लिए जानी जाती है. ऐसे में यह मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय करनेमें अहम साबित हो सकता है.भारतीय बल्लेबाजी क्रम से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि गेंदबाजों को मध्य ओवरों में नियंत्रण बनाकर रखना होगा. टीम मैनेजमेंट.संतुलित संयोजन के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी में है. मुकाबला अहमदाबाद में शाम 7 बजे से शुरू होगा.

डबल जीत की उम्मीद;एक ही दिन में दो बड़े मुकाबले होने से क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है. अगर भारतीय महिला टीम बांग्लादेश को हराकर खिताब जीतती है  और पुरुष टीम दक्षिण अफ्रीका को सुपर-8 में मात देती है, तो यह “सुपर संडे” यादगार बन सकता है.फैन्स की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या टीम इंडिया दोनों मोर्चों पर जीत दर्ज कर डबल डोज दे पाएगी.

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर ACB की टीम ने मस्तूरी के फूड इंस्पेक्टर को 90,हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फूड इंस्पेक्टर ने स्व सहायता समूह को सरकारी उचित मूल्य की दुकान आवंटन करवाने के एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत मांगा था। इसकी शिकायत ACB बिलासपुर से की थी।ACB की टीम ने शनिवार को फूड इंस्पेक्टर को उसके घर से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी ने आरोपी फूड इंस्पेक्ट से 90,हजार रुपए की रकम बरामद कर ली है।डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम विद्याडीह के निवासी महेंद्र पटेल ने एसीबी बिलासपुर से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया कि गांव में सरकारी उचित मूल्य की दुकान वर्तमान में पंचायत चला रही है। इसे स्व सहायता समूह विद्याडीह को देने के लिए समूह के अध्यक्ष ने करीब तीन महीने पहले एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में आवेदन दिया था।

 बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर 90000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में  कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से जहां एक तरफ अपराधियों और अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे अपराधी भी है जो पुलिस की कार्रवाई के बाद भी अपराध करने में लगे हुए हैं।इसी कड़ी में एक बार फिर रायपुर में चाकूबाजी हुई है। तीन नाबालिगों ने मिलकर एक नाबालिग पर चाक़ू से वार कर दिया। इस चाकूबाजी में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चाकूबाजी की यह वारदात रायपुरके राजेंद्र नगर स्थित सतबहनिया मंदिर के पास हुई है।

छोटे भाई को बुलाने गए युवक को मारा चाकू

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल-बचेली मार्ग पर एक युवक ने स्कूटी की हैंडल पर पैर रखकर खतरनाक स्टंटबाजी की। इस दौरान पैर से ही हैंडल को संभालते हुए युवक स्पीड में गाड़ी चलाता रहा। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। वीडियो हाल फिलहाल का ही बताया जा रहा है। वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक की गाड़ी का 5 हजार का चालान काटा और जेल भेज दिया है। साथ ही अन्य युवकों को ऐसा स्टंट ना करने की समझाइश दी है।वीडियो में स्कूटी (CG-18N-8959) पर स्टंट करने वाले युवक की पहचान रमन चलान (27साल  के रूप में हुई है। रमन ओडिशा के जिला कालाहांडी थाना कोकसरा पता खपरमाल का रहने वाला है। फिलहाल वह वार्ड नंबर 9, लेबर हाटमेंट कॉलोनी, बचेली में रहता है।

स्कूटी के हैंडल पर पैर रखकर रोलबाजी का VIDEO
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में पेश होने वाला यह पहला बजट भी होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बजट सत्र से पहले मीडिया से चर्चा की, और सत्र के दौरान होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी। 20 मार्च तक चलने वाले इस सत्र के दौरान सरकार की ओर से बहु प्रतीक्षित धर्मांतरण के खिलाफ बिल भी पेश होने जा रहा है।वहीं,आबकारी घोटाले में जमानत पर रिहा कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी कई शर्तों के साथ शामिल होने का मौका मिल गया है।25 साल के सफर पूरा कर चुके छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए यह बजट सत्र कई मायनों में खास होने जा रहा है।
नए विधानसभा भवन में कल होगा पेश पहला बजट,

राजधानी रायपुर में भाजयुमो कार्यकर्ता शनिवार को कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने निकले। जहां पुलिस ने शंकर नगर चौक के पास ही टिन शेड लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।वहीं,राजीव भवन के पीछे रास्ते से घेराव करने की कोशिश में घुसे कार्यकर्ताओं को कांग्रेस नेता ने फटकार लगाई। इस दौरान शंकर नगर चौक में आधे घंटे यातायात प्रभावित हुआ था।बता दें कि दिल्ली में आयोजित AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन का BJYM कार्यतकर्ताओं ने विरोध किया है। उन्होंने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन को गलत बताते हुए ये सांकेतिक घेराव आयोजित किया था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस हमेशा भारत देश की ख्याति को नुकसान पहुंचाती है। ये शर्मनाक है।

रायपुर में कांग्रेस नेता ने BJYM कार्यकर्ताओं को फटकारा

छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। रायपुर के आरंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पारागांव के पास कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, फिर पोल से जा भिड़ी। हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई।मृतकों में हर्ष कुमार देवांगन 21साल राहुल देवांगन 20साल  और थानू सतनामी 22साल  शामिल है। घायल की पहचान मिथलेश धीवर 23साल  के रूप में हुई है। वहीं, बिलासपुर में दो बाइकों टक्कर में रेलकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। युवक बारात में शामिल होने जा रहे थे। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है।

 छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसे…5 मौतें

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के बाद आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद बड़ी संख्या में नाम कटने के आंकड़े सामने आए हैं। जारी फाइनल सूची के अनुसार प्रदेश में पहले कुल 2,करोड 12लाख 30 हजार ,714 मतदाता दर्ज थे, जो अब घटकर लगभग 1,करोड 87लाख 30 हजार  रह गए हैं—यानी करीब 25 लाख नाम सूची से हटे हैं। वहीं रायपुर जिले में सबसे बड़ा असर दिखा है। SIR से पहले जिले में 20 लाख से अधिक मतदाता थे, लेकिन अंतिम सूची में संख्या घटकर 14,लाख 92हजार 217 रह गई है। यानी अकेले रायपुर में लगभग 5.लाख 8हजार मतदाताओं के नाम कट गए।चुनाव विभाग के मुताबिक यह कटौती मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट प्रविष्टियों के सत्यापन के बाद की गई है।

 छत्तीसगढ़ SIR की फाइनल लिस्ट जारी

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में रहे पूर्व मंत्री कवासी लखमा को विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति मिल गई है। हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कुछ शर्तों के आधार पर उन्हें सदन की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति दी है।विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी औपचारिक जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अनुमति न्यायालय द्वारा दी गई अंतरिम जमानत और विधानसभा की प्रक्रियात्मक शर्तों के अनुरूप दी गई है। इसके साथ ही रमन सिंह ने सत्र की पूरी जानकारी दी।शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा की 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तारी हुई थी। करीब एक साल तक जेल में रहने के दौरान वे विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सके थे।

1 साल बाद सदन में दिखेंगे कवासी लखमा

बिलासपुर में सराफा व्यापारियों से लगातार हो रही लूट की घटनाओं पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बिलासपुर में पुलिस अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक ली, जिसमें सीपत और राजकिशोर नगर लूटकांड की विस्तृत जानकारी ली गई। डीजीपी ने भविष्य में ऐसी वारदातों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गश्त और चेकिंग बढ़ाने पर जोर दिया।डीजीपी ने सराफा दुकानों, बैंकों और होटल-लॉज की सख्त निगरानी के आदेश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने नाकाबंदी को मजबूत करने और एफआईआर की निगरानी के भी निर्देश दिए। इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग सहित सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

 बिलासपुर में 3 दिन में दो लूट, डीजीपी सख्त

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम सरहरी में पति ने कई माह से मायके में रह रही पत्नी और साली के साथ एक बच्ची पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। उसने एक अन्य बच्ची को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वो बचकर भाग निकली। आरोपी पति अपने साले की शादी में शामिल होने आया था। गंभीर रूप से घायल पत्नी की हॉस्पिटल में मौत हो गई, वहीं युवती को रेफर कर दिया गया है।मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, यशोदा कुशवाहा कुछ समय से पति गणेश कुशवाहा से विवाद के कारण सरहरी में अपने मायके रह रही थी। गणेश ससुराल में साले सुरेश की शादी समारोह में शामिल ​होने के लिए सरहरी आया था। ससुराल आकर उसने पत्नी से शादी के बाद साथ लौटने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।

सूरजपुर में पत्नी, साली और बच्ची पर हथौड़े से हमला

इन पांच राशि वालों की आय में होगी वृद्धि और भाग्य का मिलेगा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 22 फ़रवरी का राशिफल

मेष राशि –मेष राशि के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने भीतर एक नई प्रेरणा महसूस करेंगे, जिसका असर आपके कामकाज और व्यापार दोनों पर दिखाई देगा। कारोबार पहले से बेहतर गति पकड़ेगा और आप अपने अधूरे काम समय पर पूरे करने के लिए पूरी लगन से जुटे रहेंगे। यदि किसी नई पार्टनरशिप के बारे में सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें और हर पहलू को ध्यान से समझें। संतान की किसी इच्छा को पूरा करने के लिए नया वाहन लेने का विचार भी बन सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। घर पर किसी अतिथि के आने की संभावना है और आप पूरे मन से उनकी आवभगत में लगे रहेंगे। हालांकि पिताजी की सेहत में थोड़े उतार-चढ़ाव आपको चिंता में डाल सकते हैं, इसलिए उनका खास ख्याल रखें।
वृषभ राशि-वृषभ राशि के लिए आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा भारी रह सकता है। किसी काम को लेकर मन में दुविधा बनी रहेगी और बिना वजह का डर भी परेशान कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप धैर्य बनाए रखें और किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत विश्वास न करें। बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि आपकी एक बात माहौल बदल सकती है। यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई निर्णय लेने की सोच रहे थे तो उसके पूरे होने के संकेत मिल सकते हैं। पानी से जुड़ी जगहों पर जाते समय सावधानी बरतें। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें निरंतर मेहनत जारी रखनी होगी, क्योंकि सफलता धीरे-धीरे ही सही लेकिन जरूर मिलेगी।
मिथुन राशि –मिथुन राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे और आप अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर ज्यादा आश्वस्त महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से मुलाकात होने से रिश्तों में गर्माहट आएगी। पारिवारिक मामलों को घर की चारदीवारी में ही सुलझाना बेहतर रहेगा, क्योंकि छोटी बात बाहर जाने पर बड़ी बन सकती है। काम में लापरवाही से बचें, वरना वही आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होने की खुशी मिलेगी और पुरानी गलतियों से सीखा गया सबक आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
कर्क राशिकर्क राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक सहयोग और प्रगति का संकेत दे रहा है। शासन या वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलने से आपके कामों में तेजी आएगी और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। कोई पुराना मित्र अचानक मिल सकता है, जिससे पुरानी यादें ताज़ा होंगी। संतान से किया गया कोई वादा पूरा करना आपके लिए जरूरी रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
सिंह राशि-सिंह राशि के लिए आज भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेंगे। यदि किसी काम में अड़चनें आ रही थीं तो अब रास्ता साफ होता नजर आएगा। बेहतर होगा कि आप अपने काम से काम रखें और बेवजह की चर्चाओं से दूरी बनाकर रखें। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से थोड़ी निराशाजनक खबर मिल सकती है, जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा। आसपास के लोगों को पहचानकर चलना जरूरी है, क्योंकि कुछ लोग आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं। यदि आप बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो आज उसके लिए प्रयास करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि –कन्या राशि के लिए आज का दिन संतुलन और सावधानी का संदेश लेकर आया है। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा और वाहन चलाते समय भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि छोटी लापरवाही परेशानी दे सकती है। किसी पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलने से मन हल्का होगा। आप अपने शौक और पसंद की चीजों पर खर्च करने का मन बनाएंगे, जिससे खुशी तो मिलेगी लेकिन बजट का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और साथी के साथ कहीं बाहर घूमने का मौका मिल सकता है।
तुला राशि –तुला राशि के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन सुकून भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपको भावनात्मक मजबूती देगा और रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरने की कोशिश करेगी, जिससे गर्व महसूस होगा। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खास लाने का मन बनाएंगे। वहीं माताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना जरूरी होगा, क्योंकि लापरवाही उन्हें नाराज कर सकती है। दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक राहत देगा और दिन को हल्का-फुल्का बनाएगा।
वृश्चिक राशि –वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन मिश्रित लेकिन प्रगति का संकेत देने वाला रहेगा। आप अपने विरोधियों पर बढ़त बनाने में सफल होंगे और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। अपने कामों में सुधार करने की कोशिश आपको आगे बढ़ाएगी। बिजनेस से जुड़ा कोई काम आपको यात्रा पर ले जा सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर आप प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
धनु राशि –धनु राशि के लिए आज व्यापार और कामकाज के लिहाज से अच्छा दिन रहेगा। यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान थे तो उसमें सुधार के संकेत हैं। हालांकि धन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी बात स्पष्ट रूप से रखना जरूरी है, वरना गलतफहमी हो सकती है। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलना आपके लिए शुभ रहेगा। पुरानी गलतियों से सीखा अनुभव आज आपके फैसलों को सही दिशा देगा।
मकर राशि _मकर राशि के लिए आज स्वास्थ्य के लिहाज से राहत भरा दिन रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा और कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जरूरी कामों को टालने से बचें और पूरी जिम्मेदारी के साथ उन्हें पूरा करें। संतान के मन में चल रही उलझनों को समझने की कोशिश करें, इससे रिश्ते और मजबूत होंगे। यदि आपने किसी से कर्ज लिया था तो उसे चुकाने में सफलता मिलेगी। आसपास के लोगों की नीयत को पहचानना भी आपके लिए जरूरी रहेगा।
कुंभ राशि-कुंभ राशि के लिए आज का दिन प्रगति और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आप बड़े फैसले लेने में सक्षम महसूस करेंगे। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने से खुशी मिलेगी। यदि किसी काम में साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो कागजी प्रक्रिया पूरी सावधानी से करें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो। नया घर या संपत्ति खरीदने की योजना भी मन में बन सकती है।
मीन राशि –मीन राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। निवेश करते समय समझदारी दिखाएंगे तो अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में सफलता के संकेत हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत महसूस होगी। प्रेम जीवन में नई खुशियां आ सकती हैं और साथी का साथ आपको भावनात्मक संतुलन देगा। आपकी मधुर वाणी लोगों को प्रभावित करेगी, हालांकि कुछ विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा।

सड़कहादसा , दो सगे भाई समेत तीन लोगों की मौत, हादसा जानकर दहल जाएगा आपका दिल

रायपुर-छत्तीसगढ़ के महासमुद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में दो सगे भाई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद अफरातफरी का मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आरंग थाना क्षेत्र के पास नदी मोड़ के पास हुई है। मृतकों युवकों की पहचान हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू सतनामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू सतनामी आरंग से महासमुद किसी काम के लिए गए थे। तभी वापसी आते वक्त टाटा विस्टा कार रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में ले ली है और तीनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है।

दर्दनाक हादसे के बाद माहौल गमगीन हो गया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। वहां का दृश्य इतना भावुक था कि हर किसी की आंखें नम हो गईं। जैसे ही परिवार को इसकी सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। मां-बाप और अन्य परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। अपनों को इस हालत में देख परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपको बता दें कि इससे पहले गरियाबंद जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम चंपारण में कल शाम हुए भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र साहू और अन्नू साहू के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल रिंकी साहू का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कल शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। बाइक में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। हादसा इतना गंभीर था कि सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोबरा नवापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. रेलवे ने नागपुर रेल मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर चल रहे वॉशेबल एप्रन और प्लेटफॉर्म सुधार कार्य के चलते 10 ट्रेनों को अस्थायी रूप रद्द किया गया है ,जबकि 18  ट्रेनों का रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है. रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके. ट्रेन रद्द या रूट परिवर्तन की स्थिति में समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था करना बेहतर रहेगा.

 छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द,18 का रूट डायवर्ट

सरगुजा जिले के कुन्नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़ा से जूझ रही प्रसूता का हॉस्पिटल के स्वीपर ने प्रसव कराने की कोशिश की। लेकिन प्रसव के दौरान बच्चा फंस गया।जिससे बच्चे की मौत हो गई ।मैनपाट क्षेत्र के सुपलगा गांव की प्रसूता गौरी यादव को परिजनों ने प्रसव के लिए रात को अस्पताल भारती कराया था. सुबह दर्द उठा  तो हॉस्पिटल में न तो डॉक्टर मौजूद थे, न ही नर्स। अस्पताल के स्वीपर श्यामपति द्वारा प्रसव कराया जा रहा था। प्रसव के दौरान बच्चा फंस गया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर देव कुमार साहू और नर्स अस्पताल पहुंचे। बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों ने डॉक्टर और नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह मामला लखनपुर ब्लॉक का है।

प्रेग्नेंट महिला की स्वीपर ने कराई डिलीवरी, बच्चे की मौत

कोरबा जिले में पदस्थ कृषि मंडी अधिकारी को महिला अफसर से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक साल पहले राहुल साहू (33) और पीड़िता की काम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। राहुल ने शादी का वादा कर लड़की से कई बार संबंध बनाए।राहुल कटघोरा में पदस्थ था, पीड़िता दूसरे जिले में पदस्थ थी। पीड़िता भी कृषि मंडी अधिकारी थी। दोनों 6 फरवरी 2026 को शादी करने वाले थे। शादी की डेट तय हो गई थी।लेकिन राहुल ने अचानक मोबाइल बंद कर दूरी बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

कृषि मंडी अधिकारी ने महिला अफसर से किया रेप

छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। सरगुजा में 12वीं बोर्ड एग्जाम देने जा रहे 2 दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर सामने चल रही बाइक से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठा छात्र 12 फीट तक ऊपर उछल कर नीचे गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरा युवक गंभीर है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है 9 बजे एग्जाम सेंटर पहुंचना था। जहां घटना हुई वहां से सेंटर 5 किलोमीटर दूर था। छात्र पहले ही लेट हो चुके थे। इसलिए बाइक स्पीड में चला रहे थे। एग्जाम सेंटर पहुंचने से ठीक 10 मिनट पहले एक्सीडेंट हो गया।दूसरा मामला महासमूंद जिले का है। जहां गुरुवार रात बाइक सवार 2 लोग खड़े ट्रैक्टर से टकराकर नीचे गिर गए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार हैवी गाड़ी ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया।

एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले 12वीं के छात्र की मौत

छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी कोरबा में  एक भीषण सड़क हादसा हुआ है । इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। इतना ही नहीं इस हादसे में 1 युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फ़िलहाल घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। यह भीषण सड़क हादसा कोरबा जिले के मोरगा केंदई हसदेव पूल के पास हुआ है।  यहां एक तेज रफ्तार हाइवा और पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उर्जाधानी कोरबा  में हुआ भीषण हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची साड़ी के झूले को झूलने के लिए निकाल रही थी। इसी दौरान उसकी गर्दन झूले में फंस गई और मौके पर उसकी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा कोतरा रोड थाना क्षेत्र में हुआ।जानकारी के अनुसार, ग्राम जामपाली निवासी रामलाल सारथी की पत्नी और उनकी 4 साल की बेटी रिद्धिमा सारथी गुरुवार की शाम घर पर थे। रिद्धिमा के लिए घर में साड़ी का झूला बंधा हुआ था, जिसमें वह खेलती और झूलती थी। गुरुवार को रिद्धिमा घर में अकेली थी, क्योंकि उसकी मां बाहर दुकान से कुछ सामान लेने गई थी।

रायगढ़ में साड़ी के झूले में फंसकर मासूम की मौत

राजधानी रायपुर में कट्टे की नोक पर अपहरण कर चार दिन तक दो व्यक्तियों को बंधक बनाकर रखने और उसके परिजनों से फिरौती मांगने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने आजाद चौक इलाके में घेराबंदी कर आरोपियों को हथियार सहित दबोच लिया है। इस कार्रवाई में अपहृत युवकों को सकुशल मुक्त करा लिया गया। रायपुर कमिश्नरेट के अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।आरोपियों ने चार दिन पहले पीड़ित को पैसे देने के नाम पर आजाद चौक इलाके में बुलाया। बातचीत के बाद विवाद हुआ तो आरोपियों ने दोनों व्यक्तियों से मारपीट की और कट्‌टे की नोक पर दोनों को बंधक बना लिया।इसके बाद जबरन जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए।

 रायपुर में कट्टे की नोक पर अपहरण, मांगी फिरौती

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं त्रिलोक श्रीवास के बेटे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। त्रिलोक श्रीवास का बेटा भेल खाने गया था और इस दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया । विवाद के बाद युवकों ने कांग्रेस नेता के बेटे पर चाक़ू से ताबड़तोड़ वार  कर दिए।जिससे वो गभीररूप से  घायल हो गया।उसे  घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार,

छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर जानलेवा हमला

मिथुन समेत 2 राशियों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 21फरवरी का राशिफल

मेष –आज आपको अपने स्वभाव पर थोड़ा संयम रखने की जरूरत है, खासकर गुस्से पर नियंत्रण बेहद जरूरी रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से रिश्तों में अनावश्यक दूरी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से प्रशंसा मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग हैं, लेकिन आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय आपके रिश्ते को मजबूत करेगा और संतान के मन की उलझनों को समझने का अवसर देगा। आज बोलते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। यही दिन की सबसे बड़ी कुंजी है।

वृषभ –आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर यदि आप राजनीति या सार्वजनिक कार्यों से जुड़े हैं। बिना वजह थकान महसूस हो सकती है, लेकिन फिर भी आप अपने काम समय पर पूरा कर लेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें।  किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि छोटी समस्या बढ़ सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें। खान-पान पर ध्यान रखें, क्योंकि अनियमितता आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।

मिथुन –आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और कहीं अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला भी आपके पक्ष में सुलझ सकता है, जिससे मन हल्का होगा। आप किसी परिजन की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए काम पूरे करवाएगा। अगर कहीं घूमने जाएं तो अपने कीमती सामान की सुरक्षा जरूर रखें।  छोटी सावधानी बड़ी राहत देगी।

कर्क –आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम तेजी से पूरे होंगे। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और बिना सोचे कोई बड़ा कदम न उठाएं। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों में गर्माहट लाएगा, हालांकि किसी बात को लेकर पिताजी थोड़े नाराज़ हो सकते हैं — धैर्य से बात करें। बिजनेस में बदलाव की सोच रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभकारी रहेगा।

सिंह-आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन समय का सही उपयोग करना आपके लिए जरूरी है। खाली बैठने से बेहतर है कि आप अपने रुके हुए काम निपटाएं। विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर या स्कॉलरशिप मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा सा सरप्राइज आपके रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा। रुका हुआ धन वापस पाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। ध्यान रखें — किसी दूसरे के मामले में अनावश्यक दखल देने से बचें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

कन्या –आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। घर में मेहमान आने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आप खुद को काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे होंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होने से खुशी का माहौल बनेगा।

तुला-आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, खासकर काम का दबाव आपको मानसिक रूप से थका सकता है। आप अपने स्वभाव में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए अच्छा रहेगा। अच्छे भोजन और छोटी-छोटी खुशियों में आपको सुकून मिलेगा। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। गोपनीय बातें किसी से साझा करने से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़ी योजना पूरी होने के संकेत हैं।

वृश्चिक –आज का दिन संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और आप किसी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। धन और समय का सही उपयोग करें, क्योंकि लापरवाही भविष्य में परेशानी दे सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला जल्दी लेना पड़ सकता है।

धनु –वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन खास रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की आपको गर्व और खुशी दोनों देगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और पिताजी आपके कामों से संतुष्ट नजर आएंगे। नई उपलब्धि या सफलता आपका उत्साह बढ़ाएगी। विद्यार्थियों का किसी नए कोर्स में रुचि बढ़ सकती है। ध्यान रखें, सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें।

मकर-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक एकता महसूस होगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। आलस्य से बचें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें। नौकरी में बदलाव की योजना बन सकती है, हालांकि आपके किसी निर्णय से परिवार नाराज़ हो सकता है। राजनीति या सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वालों को नई दिशा मिलेगी।

कुंभ –आज आय के नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का साथ आपको प्रेरित करेगा। आपकी वाणी का प्रभाव लोगों पर सकारात्मक पड़ेगा। नया काम शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएं। पढ़ाई को लेकर परेशान विद्यार्थियों को मार्गदर्शन से राहत मिलेगी। संतान से दिल की बात करने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।

मीन-आज सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें। कोई जरूरी काम पूरा होते-होते रुक सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा, लेकिन धैर्य रखें, समाधान जल्द मिलेगा। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिल सकती है। नए काम शुरू करने से बचें और सोच-समझकर ही निर्णय लें। खास लोगों से मुलाकात दिन को खास बनाएगी, हलांकि पिताजी की किसी बात से मन थोड़ा आहत हो सकता है

निधन- श्रीमती उर्मिला देवी अग्रवाल

तिल्दा नेवरा के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स .श्याम भक्त स्व. रेखराज अग्रवाल की पत्नी श्रीमती उर्मिला देवी अग्रवाल 78 साल का शुक्रवार शाम निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज नेवरा मुक्ति धाम में किया जाएगा।
वे दिलीप अग्रवाल. प्रदीप अग्रवाल. अरुण अग्रवाल की माता व मनोज अग्रवाल की चाची तथा आशीष, आदित्य पुलकित, हर्ष,गोलू अग्रवाल की दादी थी। अंतिम यात्रा उनके निज निवास स्थाननेवरा  से निकली जाएगी।

संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड सरोरा के द्वारा निःशुल्क नेत्र एव स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित:सैकड़ों ने कराई जांच,12 लोगों का होगा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

तिल्दा नेवरा। –
संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, के सौजन्य से समता फाउंडेसन और ऍम जी एम हॉस्पिटल रायपुर ,ओम हॉस्पिटल रायपुर,पेटल्स हॉस्पिटल,उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम के सहयोग से ग्राम पंचायत सांकरा के पंचायत भवन में नि;शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण अंचल में जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं निशुल्क नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।

शिविर में आस-पास के आधा दर्जन से अधिक गावों के लगभग 200 से अधिक ग्रामीणों ने निशुल्क नेत्र जाँच ,खून जाँच ,बी पी ,शुगर ,,जनरल चेकअप कराकर लाभ प्राप्त किया।विशेषज्ञों ने मरीजों को जांच कर उपचार परामर्श प्रदान किया गया। साथ हि आवश्यकता अनुसार मरीजों को आगे के उपचार के लिए पंजीकृत किया गया। शिविर में 12 लोगो मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया.सभी का निशुल्क आपरेशन संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड,के सहयोग से ऍम जी एम हॉस्पिटल रायपुर में किया जाएगा।आपरेशन कराने वालो के लिए आने जाने रहने की व्वस्था कामनी और से की गई है ।

इस मौके पर संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, की सी एस आर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने कहा की संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, अपने दायित्व को बखूबी  निभाने  समय समय पर इस तरह के  नि:शुल्क शिविर लगाकर जरूरत मंदों को मदद करता आ रहा है । शीतल गोयल ने कहा जाँच में जिन मरीजों को मोतियाबिंद निकला है उनका हमारे द्वारा मुफ्त में ऑपरेशन कराया जायेगा । उन्होंने कहा की हमें छोटी सी छोटी बीमारियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए समय रहते डॉक्टरों से परामर्श कर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहिए. हम चाहते  हमारे शेत्र का हर व्यक्ति सवस्थ और निरोग रहे । और इसी भावना से हमने  इस शिविर का आयोजन किया गयहै ।

शिविर में नि:शुल्क दवाओं  नजर के चश्मे का  निशुल्क वितरण किया गया । इसके आलावा जांचकर्ताओं को मच्छर दानी का  वितरण किया गया ।शिविर में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत ओटगन के सरपंच .पुनिया पटेल, उपसरपंच राजकुमार यदु, एवं पंच गण तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे,शिविर को सफल बनाने के लिए संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड के एम जी के मूर्ति ,सुचिता जैन , लक्षमी ,राकेश कुमार निर्मलकर ,जितेंद्र वर्मा ने सराहनीय सहयोग रहा .

सी जी बोर्ड: हायर सेकेंडरी की परीक्षा भूगोल और भौतिकी विषय के साथ शुरू..

पहले दिन बारहवी की परीक्षा में 2595 विद्यार्थी शामिल हुए

तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई। पहले दिन कक्षा 12 वीं बोर्ड के भूगोल और भौतिकी विषय की परीक्षा आयोजित हुई । निर्धारित समय सुबह 9 बजे से परीक्षा शुरू हुई और दोपहर सवा 12 तक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी । दसवीं बोर्ड परीक्षा आज 21 फरवरी से शुरू होगी । बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों तक पहले पहुंचा दी है । गोपनीय सामग्री को सुरक्षा के लिहाज से संबंधित क्षेत्र के थाने में रखा गया है। परीक्षा के सुचारू और शांतिपुर ढंग से संपन्न कराने प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा अलग-अलग व्यवस्था की गई है ।

तिल्दा नेवरा विकासखंड में हायर सेकेंडरी परीक्षा हेतु 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इन परीक्षा केन्द्रों में हाई स्कूल के लिए 2575 नियमित और 20 स्वाध्याय विद्यार्थियों के साथ ही हायर सेकेंडरी परीक्षा में 1984 नियमित विद्यार्थी और 35 स्वाध्याय विद्यार्थी शामिल हुए पहले दिन भूगोल और भौतिकी विषय की परीक्षा दी ।परीक्षा केंद्र बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चस्तर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में हायर सेकेंडरी परीक्षा हेतु भौतिकी के 89 परीक्षार्थी और भूगोल के 26 विद्यार्थीयो ने परीक्षा दी ।जबकि सासाहोली में भूगोल के 26 विद्यार्थी और कन्या शाला नेवरा में भौतिकी के 70 परीक्षार्थियों और भूगोल के 73 परीक्षार्थियों परीक्षा दी। कक्षा दसवीं का हिन्दी पेपर आज से प्रारंभ होगा।

परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा केंद्र अध्यक्ष को दिशा निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं. परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित केंद्र के अध्यक्ष जिम्मेदार होंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी… परीक्षा केंद्र में विषय से संबंधित शिक्षकों को परीक्षक नहीं बनाया जाएगा. दसवीं की परीक्षा के दौरान विषय से संबंधित शिक्षकों को पर्यवेक्षक ड्यूटी पर लगाया जाता है तो केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी… वही उत्तर पुस्तिका पर परीक्षार्थियों द्वारा गलत रोल नंबर या फिर गलत विषय लिखा जाता है तो उसका परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा। . साथ ही पर्यवेक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।