छत्तीसगढ़

गांजा तस्करी करते हुए छत्तीसगढ़ का मशहूर यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक जब्त किया 10.50 करोड़ का मादक पदार्थ

महासमुंद: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही गांजा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में होने वाली गांजे की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की टीम प्रदेश की सीमाओं समेत अंदरूनी इलाकों में भी जांच और कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में महासमुंद पुलिस ने भी गांजा तस्करो की धर पकड़ तेज कर द

यूट्यूबर आकाश जाधव को महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में पकड़ा है। - Dainik Bhaskar

इसी कड़ी में  महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने 7 से 29 जनवरी तक 8 अलग-अलग मामलों में 7.86 करोड़ का गांजा और नशीली सिरप जब्त की है। पुलिस ने यूट्यूबर सहित 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, यूट्यूबर आकाश जाधव महाराष्ट्र का रहने वाला है। उसके यूट्यूब पर 5.68 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 3 लाख 17 हजार फॉलोअर्स हैं। वह सांपों का रेस्क्यू करने का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करता है। महासमुंद और महाराष्ट्र पुलिस ने आकाश की फॉर्च्यूनर कार समेत डेढ़ लाख की संपत्ति भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, आकाश जाधव ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा परिवहन नेटवर्क चलाने वाला मुख्य सरगना था। पुणे के एक मामले में वह पिछले 6 महीने से फरार चल रहा था। पिछले दिनों एम्बुलेंस के जरिए तस्करी किए जा रहे गांजे की खेप पुलिस ने पकड़ी थी, जो आकाश का ही था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button